बेटा ज्यादा चलाता था मोबाइल, इसलिए पिता ने डांटा, अब बदले में मिली लाश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्दनाक घटना : बेटा ज्यादा चलाता था मोबाइल, इसलिए पिता ने डांटा, अब बदले में मिली लाश

बेटा ज्यादा चलाता था मोबाइल, इसलिए पिता ने डांटा, अब बदले में मिली लाश

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida West : एनसीआर और खासकर गौतमबुद्ध नगर में सुसाइड के मामले काफी तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। लोग छोटी-छोटी बात पर मौत को अपने गले लगा लेते हैं। ऐसा एक ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आया है। जहां पर एक 17 साल के लड़के ने इसलिए फांसी लगा ली, क्योंकि उसके पिता ने ज्यादा फोन का इस्तेमाल करने से मना किया था। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

चिपयाना बुजुर्ग में रहता था परिवार
यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक चिपयाना बुजुर्ग में मूल रूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार का मुखिया सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता है और उनकी पत्नी चिपयाना बुजुर्ग में कपड़ों पर प्रेस करने का काम करती है। 

इसलिए मौत को गले लगाया
जानकारी के मुताबिक उनका एक 17 साल का लड़का है, जो पिछले काफी समय से फोन का ज्यादा इस्तेमाल कर रहा था। इस बात को लेकर बीते दिनों व्यक्ति ने अपने बेटे को फटकार लगा दी। पिता की फटकार से उनका 16 साल का लड़का नाराज हो गया और मौत को अपने गले लगा लिया। 

अस्पताल में एडमिट करवाया तो...
लड़के ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद जब माता-पिता घर लौटे तो अपने बेटे की लाश फांसी पर लटकी हुई देखी। उन्होंने तत्काल लड़के को नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.