'मुख्यमंत्री जी से है पुकार, ग्रेनो वेस्ट में लाएं बहार', लोगों ने शुरू की पोस्टकार्ड मुहिम, सीएम से 6 मांग

आज की बड़ी खबर : 'मुख्यमंत्री जी से है पुकार, ग्रेनो वेस्ट में लाएं बहार', लोगों ने शुरू की पोस्टकार्ड मुहिम, सीएम से 6 मांग

'मुख्यमंत्री जी से है पुकार, ग्रेनो वेस्ट में लाएं बहार', लोगों ने शुरू की पोस्टकार्ड मुहिम, सीएम से 6 मांग

Tricity Today | Yogi Adityanath

उपेक्षा और अभावों से जूझ रहे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों ने अब एक अनोखी मुहिम शुरू की है। गुरुवार को फ्लैट खरीदारों की सामाजिक संस्था नेफोवा ने पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। जिसके तहत संस्था के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पहला पोस्ट कार्ड भेजा है। इस पोस्ट कार्ड में अभिषेक ने शहर की समस्याओं के बारे में लिखा है। मुख्यमंत्री के सामने 6 मांग रखी गई हैं। अभिषेक का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तमाम हाउसिंग सोसायटी से ऐसे पोस्ट कार्ड आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे। उनका लक्ष्य 1000 पोस्टकार्ड चीफ मिनिस्टर को भेजना है। पोस्ट कार्ड में लोग अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री को बताएंगे।

अभिषेक कुमार ने कहा, "गुरुवार को मुहिम की शुरुआत हो चुकी है। अगले एक हफ्ते में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसाइटी से 1000 पोस्ट कार्ड माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम भेजे जाएंगे। इसके लिए सभी हाउसिंग सोसाइटी से संपर्क किया गया है।" अभिषेक आगे कहते हैं, "हम लोग करीब एक दशक से इस शहर के वासी हैं। पहले कड़े संघर्ष के बावजूद घर नहीं मिल पाए। अब जब घर मिल गए हैं तो मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान घूम रहे हैं। सड़क, सीवर, सुरक्षा, स्कूल, अस्पताल, खेल का मैदान, कम्युनिटी सेंटर और बस अड्डे जैसी मूलभूत सुविधाएं इस शहर में अब तक विकसित नहीं की गई हैं।" 

अभिषेक आगे कहते हैं, "हम लोग पिछले एक दशक से अपनी इन परेशानियों के बारे में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बताते-बताते थक चुके हैं। अब हम लोगों ने सोचा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही अपनी परेशानी की जानकारी देंगे। लिहाजा, यह पोस्ट कार्ड अभियान गुरुवार को शुरू किया गया है। पहला पोस्टकार्ड मैंने मुख्यमंत्री को भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी के साथ तरक्की कर रहा है, लेकिन हम राज्य के सबसे विकसित जिले के निवासी होने के बावजूद पिछड़े हुए हैं।

अभिषेक ने सीएम के सामने यह मांग रखी हैं
  1. चार मूर्ति और हनुमान मंदिर से गोल चक्कर पर अंडरपास की आवश्यकता है।
  2. अत्याधुनिक सरकारी अस्पताल की आवश्यकता है।
  3. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में डिग्री कॉलेज की आवश्यकता है।
  4. 60 मीटर और 130 मीटर रोड पर फुटओवर ब्रिज की आवश्यकता है। 
  5. दाह संस्कार क्षेत्र की ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आवश्यकता है।
  6. खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए स्टेडियम की आवश्यकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.