दीपावली मेले में बच्चों ने की मस्ती, डीजे पर थिरके निवासी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : दीपावली मेले में बच्चों ने की मस्ती, डीजे पर थिरके निवासी

दीपावली मेले में बच्चों ने की मस्ती, डीजे पर थिरके निवासी

Tricity Today | दीपावली मेले में बच्चों ने की मस्ती

Greater Noida West :  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित चेरी काउंटी सोसाइटी में रविवार की शाम एक भव्य दीपावाली मेले का आयोजन किया गया। इसमें चेरी काउंटी के निवासियों ने विभिन्न प्रकार के घरेलू उत्पाद और दीपावाली में प्रयोग होने वाले उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। साथ ही तरह-तरह के व्यंजनों की बिक्री के लिए स्टाल लगाए थे। चेरी निवासियों ने बड़ी संख्या में मेले में पहुंचकर चार चांद लगा दिए।

भारी संख्या में निवासियों ने समस्त वस्तुओं की खरीद करके मेले का भरपूर आनंद उठाया। नन्हे बच्चों के लिए इस मेले में अनेक आकर्षण के केंद्र बनाए गए थे। बच्चों के लिए कठपुतली का नृत्य, जादू के खेल, हवा वाला मिकी माउस एवम विभिन्न प्रकार के खेलों का प्रबंध किया गया था। इसका बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ आनंद लिया। अनेक पुरस्कार भी जीते। युवाओं व अन्य लोगों के मधुर संगीत से सराबोर डीजे का भी इंतजाम किया गया था। इसमें सबने भांगड़ा करके आनंद उठाया। 

कार्यक्रम के अंत में उत्पाद एवं व्यंजनों के तीन-तीन सबसे उत्तम स्टाल्स को पुरस्कृत भी किया गया।  पुरस्कार निर्धारित करने के लिए चेरी निवासी जीएस त्रिपाठी, आईडी अग्रवाल एवम अमृत लाल अरोड़ा निर्णायक मंडल के सदस्य थे। सुनील सचदेव ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिमांशु खन्ना,  दीपक अग्रवाल, ज्ञान सिंह, सजल गुप्ता, मनीष त्रिपाठी, अनय टण्डन, सचिन जैन एवं अमित सोबती उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बिसरख मण्डल के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित बैसोया, हरेंद्र सिंह, गौरव पटेल एवम राहुल चौधरी के साथ उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.