ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट में सिटी बसें इन 100 स्टॉपेज पर रुकेंगी, देखिए अपने घर, स्कूल और ऑफिस के पास वाला स्टॉप

काम की खबर : ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट में सिटी बसें इन 100 स्टॉपेज पर रुकेंगी, देखिए अपने घर, स्कूल और ऑफिस के पास वाला स्टॉप

ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट में सिटी बसें इन 100 स्टॉपेज पर रुकेंगी, देखिए अपने घर, स्कूल और ऑफिस के पास वाला स्टॉप

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (Greater Noida Authority) शहर में नए साल पर एक बार फिर सिटी बस सर्विस शुरू करने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट को यह बस सर्विस जोड़ेगी। यूपी रोडवेज कुल पांच रूट तैयार किए हैं। इन पर 10 बसों का संचालन होगा। शहर के सभी सेक्टर, आसपास के गांव, औद्योगिक सेक्टर, नॉलेज पार्क, सूरजपुर, कासना और दनकौर कस्बों को जोड़ा गया है। किराया भी जल्दी तय हो जाएगा। छात्र, कामकाजी, सरकारी दफ्तर जाने वाले और आम आदमी को इस सेवा का बड़ा फायदा होगा।

5 रूटों पर 20-20 स्टॉपेज बनाए जाएंगे
कई वर्षों से ग्रेटर नोएडा और वेस्ट में सार्वजनिक यातायात की सुविधा नहीं है। पहले शहर में सिटी बस सर्विस थी। अब इस सेवा को दोबारा बहाल करने के लिए पिछले सप्ताह प्राधिकरण ने यूपी रोडवेज के साथ बैठक की थी। जिसमें सिटी बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया था। बैठक के बाद सिटी बस सेवा के पांच रूट तैयार किए हैं। इन रूट से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टर, गांव, कस्बा, औद्योगिक सेक्टर, स्कूल-कॉलेज, मुख्य बाजार को जोड़ा गया है। प्रत्येक रूट में 20-20 स्टॉपेज बनाए गए हैं। ज्यादातर रूट को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और कलेक्ट्रेट से जोड़ा गया है। ताकि लोग सरकारी कार्यालयों तक आसानी से पहुंच सकें।

हर रूट पर दो-दो बस चलेंगी
यूपी रोडवेज के अफसरों ने बताया कि प्रत्येक रूट पर दो बस चलेंगी। कुल दस बसों से सिटी बस सेवा शुरू होगी। सुबह से शाम तक सभी बसें फेरे लगाती रहेंगी। जल्द ही सभी रूट का किराया और समय सारणी तय हो जाएगी। जनवरी से इन रूट पर बस सेवा शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा शहर में करीब 10 साल पहले सिटी बस सेवा बंद कर दी गई थी। साल 2010-11 तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सिटी बसों का संचालन सुबह 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक किया जाता था। यह सेवा भारी घाटे में चली गई थी, जिसकी वजह से प्राधिकरण उन्हें इस से हाथ खींच लिए थे।

इन स्टॉपेज पर रुककर चलेंगी बसें 

रूट नम्बर-1 (ननुआ का राजपुर से कासना बस डिपो)
  1. ननुआ का राजपुर
  2. दनकौर रोड
  3. कनारसी पुल
  4. बागपुर
  5. घंघोला चौकी
  6. सिरसा
  7. कासना
  8. बस डिपो
  9. ओमीक्रान गोल चक्कर (130 मीटर रोड)
  10. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय
  11. सेक्टर ईटा वन गोल चक्कर
  12. सेक्टर जीटा वन (एटीएस गोल चक्कर)
  13. गुलिस्तानपुर
  14. तिलपता चौक
  15. सूरजपुर घंटा चौक
  16. सूरजपुर कलेक्ट्रेट
  17. एलजी चौक
  18. जगत फार्म
  19. परी चौक
  20. कासना डिपो

रूट नम्बर-2 (ननुआ का राजपुर से कासना बस डिपो)
  1. ननुआ का राजपुर
  2. बिलासपुर
  3. गिरधरपुर
  4. सिरसा
  5. बैनेट विश्वविद्यालय
  6. डाबरा
  7. सिग्मा-4 गोल चक्कर (130 मीटर रोड)
  8. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय
  9. तिलपता चौक
  10. एक मूर्ति गोल चक्कर ग्रेनो वेस्ट
  11. किसान चौक
  12. हनुमान मंदिर
  13. बिसरख
  14. तुस्याना
  15. पुलिस लाइन
  16. सूरजपुर चौक
  17. कलेक्ट्रेट
  18. एलजी चौक
  19. पी-3 गोल चक्कर
  20. कासना डिपो

रूट नम्बर-3 (कासना बस डिपो से कासना बस डिपो)
  1. कासना बस डिपो
  2. सेक्टर सिग्मा दो व चार गोल चक्कर
  3. सेक्टर 36, 37 गोल चक्कर
  4. एच्छर
  5. ओमीक्रान तीन गोल चक्कर
  6. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय
  7. डेल्टा वन मेट्रो स्टेशन
  8. बीटा दो ओमैक्स मॉल
  9. गामा दो यूपी रेरा कार्यालय
  10. जगत फार्म
  11. एपीजे कॉलेज
  12. जीएल बजाज
  13. शारदा विश्वविद्यालय
  14. जीएनआईओटी कॉलेज
  15. गलगोटिया कॉलेज
  16. यमुना प्राधिकरण कार्यालय
  17. पी-3 गोल चक्कर
  18. कासना डिपो

रूट नम्बर-4 (घरबरा गांव से कासना बस डिपो)
  1. घरबरा गांव
  2. गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय
  3. जिम्स अस्पताल
  4. कासना गांव
  5. होंडा चौक
  6. सेक्टर चाई-फाई वन गोल चक्कर
  7. सेक्टर चाई-2
  8. यथार्थ अस्पताल
  9. गलगोटिया कॉलेज
  10. जीएनआईओटी
  11. शारदा विश्वविद्यालय
  12. एलजी चौक
  13. जगत फार्म
  14. यूपी रेरा कार्यालय
  15. रायन स्कूल गोल चक्कर
  16. ईटा वन गोल चक्कर
  17. विप्रो गोल चक्कर
  18. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय
  19. सेक्टर ओमीक्रान तीन
  20. सेक्टर म्यू वन
  21. मथुरापुर गोल चक्कर
  22. सेक्टर जू-तीन
  23. सेक्टर सिग्मा तीन
  24. कासना बस ‌डिपो
रूट नम्बर-5 (कुलेसरा से बस ‌डिपो)
  1. हिंडन पुल कुलेसरा
  2. हबीबपुर
  3. कच्ची सड़क
  4. यामाहा टी-प्वाइंट
  5. सूरजपुर चौक
  6. कलेक्ट्रेट
  7. एलजी चौक
  8. जगत फार्म
  9. बीटा वन
  10. रायन स्कूल
  11. अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट
  12. सिटी पार्क
  13. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय
  14. सेक्टर ओमीक्रान तीन
  15. सेक्टर ओमीक्रान वन
  16. सेक्टर जू-तीन
  17. हायर कंपनी
  18. अजायबपुर
  19. रिठौरी
  20. बैनेट विश्वविद्यालय
  21. डाबरा
  22. डाढ़ा
  23. सिरसा गोल चक्कर
  24. सेक्टर सिग्मा चार
  25. सेक्टर सिग्मा तीन
  26. नट की मढैया
  27. कासना बस डिपो
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनेगा बसअड्डा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए एक अस्थायी बसअड्डा सेक्टर टेकजोन-4 में बनेगा। प्राधिकरण ने यहां 130 मीटर रोड से लगी कॉम‌र्शियल जमीन को चिन्हित किया है। करीब 10,000 वर्ग मीटर जमीन पर अड्डा बनाने के लिए यूपी रोडवेज को पत्र भेज दिया है। यूपी रोडवेज के अफसरों का कहना है, अस्थायी बस स्टॉप से दिल्ली, गाजियाबाद और बुलंदशहर के लिए बस चलेंगी। इन रूट का सर्वे कराया जा रहा है। बस स्टॉप पर टॉयलेट, पानी, कुर्सी, टीनशेड जैसी मूलभूत सुविधाओं की जरुरत होगी। वहां मूलभूत सुविधा विकसित होने के बाद वेस्ट में बस स्टॉप शुरू कर दिया जाएगा। पांच बसों को लगाया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.