'हम सब साथ-साथ' संस्था का स्वच्छता अभियान, जागरूक लोगों को किया सम्मानित

Greater Noida West : 'हम सब साथ-साथ' संस्था का स्वच्छता अभियान, जागरूक लोगों को किया सम्मानित

'हम सब साथ-साथ' संस्था का स्वच्छता अभियान, जागरूक लोगों को किया सम्मानित

Tricity Today | जागरूक लोगों को किया सम्मानित

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा ली गार्डेन सोसायटी में 'हम सब साथ साथ' और 'हिंदुस्तानी भाषा अकादमी' के सौजन्य से नववर्ष पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत सुंदर, सजावटी फ्लैट धारकों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुधाकर पाठक की अध्यक्षता और विपिन गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में एक मनोरंजक काव्य संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। 

मधुर काव्य पाठ से मस्त हुए श्रोता
काव्य गोष्ठी में साहित्य चंचल, भावना तिवारी, तूलिका सेठ, नीलम गुप्ता, कविता सिंह, विनीता सिंह, गार्गी कौशिक और मुकेश श्रीवास्तव आदि ने मधुर काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यकम का मनोरंजक संचालन किशोर श्रीवास्तव ने किया।

इन्हें मिला सम्मान
स्वच्छता अभियान के तहत जिन लोगों को सम्मानित किया गया, उनमें अभिषेक, पारुल सक्सेना, प्रीति मिश्रा, रितु त्यागी, अवनीत बंसल, पूनम श्रीवास्तव, रीता अस्थाना, संजय सक्सेना, आयुषी सक्सेना, अरशद, मंजू पाण्डेय, दीपक राजवेदी, प्रेरणा राजवेदी, नीरज, कविता सिंघल, अजय तिवारी, आरती तिवारी शामिल रहे। 

शशि और केशव ने किया अतिथियों का स्वागत
इससे पूर्व शशि श्रीवास्तव एवं केशव सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। अमित त्यागी ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजन में अजनारा ली गार्डेन स्टेट के उदित नारायण सिंह का योगदान सराहनीय रहा। इस मौके पर ममता दीक्षित भी मौजूद थीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.