Greater Noida West : बिसरख कोतवाली क्षेत्र में दिन निकलते ही एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित फ्यूजन होम्स हाउसिंग सोसाइटी में एक दंपति ने सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलने के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया है। बिसरख कोतवाली पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि इनकी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक फैक्ट्री है। जिसकी वजह से परिवार करीब एक करोड़ रुपए के कर्ज में डूब गया था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से दंपति ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
दंपति की ग्रेटर नोएडा वेस्ट में है फैक्ट्री
मिली जानकारी के मुताबिक रह पूरी घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित फ्यूजन होम्स हाउसिंग सोसायटी की है। मिली जानकारी के मुताबिक दीपक अपनी पत्नी मृदुला गुप्ता के साथ सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर रहते थे। बताया जा रहा है कि उनकी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ही एक फैक्ट्री है।
गुरुवार की सुबह लगाई फांसी
मिली जानकारी के मुताबिक इनकी फैक्ट्री काफी घाटे में चली गई थी। फैक्ट्री की वजह से दंपति करीब एक करोड़ रुपए के कर्ज के नीचे आ गया था। जिसकी वजह से दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह वारदात हुई, उस समय उनका बेटा घर में ही सो रहा था। इस मामले के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया। यह घटना गुरुवार सुबह की है।