सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, चार साल के बच्चे समेत 6 झुलसे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, चार साल के बच्चे समेत 6 झुलसे

सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, चार साल के बच्चे समेत 6 झुलसे

Tricity Today | चार साल के बच्चे समेत 6 झुलसे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित पतवाड़ी गांव में रहने वाले एक किराए के मकान में आग लग गई है। यह आग सिलेंडर फटने से लगी है। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। जिसमें से 5 वो वापस प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। अभी एक पीड़ित अस्पताल में एडमिट है।

पतवाड़ी गांव के निवासी जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उनके गांव में एक परिवार पिछले करीब ढाई सालों से किराए के मकान में रहता है। परिवार का मुखिया पिंटू यादव सिक्योरिटी गार्ड का काम करके अपने घर का पालन-पोषण करता है। वहीं महिला घरों में सहायक के रूप में काम करती है। उन्होंने बताया कि उनके कमरे में सिलेंडर लीक हो रहा था। इस बारे में किसी को सूचना नहीं थी। जब महिला ने सुबह पूजा करने के लिए माचिस जलाई तो पूरे कमरे में भीषण आग लग गई।जिनको नोएडा के निठारी में स्थित एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। 

पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित बिसरख थाना क्षेत्र के पतवाड़ी गांव में एक किराये के कमरे में सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लग गई है। जिसमें रूबी पत्नी लक्ष्मण उम्र करीब 25 वर्ष, चांदनी पत्नी विक्रम उम्र 20 वर्ष, मुस्कान पुत्री रमेश उम्र 18 वर्ष, लव पुत्र लक्ष्मण उम्र 4 वर्ष, जिगर पुत्र लक्ष्मण उम्र 8 वर्ष 6 और गुड्डू पुत्र विक्रम उम्र 4 वर्ष आग से झुलस गए है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। सभी को उपचार जिला अस्पताल निठारी रेफर कर दिया गया था। जहां से 5 लोग प्राथमिक उपचार के बाद घर आ गए है। रूबी पत्नी लक्ष्मण अभी अस्पताल में ही एडमिट है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.