कल हुआ राम-सीता का विवाह, आज होगा दशरथ महाराज का निधन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रामलीला : कल हुआ राम-सीता का विवाह, आज होगा दशरथ महाराज का निधन

कल हुआ राम-सीता का विवाह, आज होगा दशरथ महाराज का निधन

Tricity Today | सीता माता की डोली उठी

Greater Noida West : गौर सिटी के राधाकृष्ण पार्क में चल रहे रामलीला महोत्सव 2023 में गुरुवार को राम-सीता विवाह का मंचन हुआ। इस दौरान माता सीता की विदाई, अयोध्या राजा दशरथ द्वारा राम को राज्य देने की घोषणा और मन्थरा कैकयी सम्वाद का मंचन हुआ। तत्पश्चात कैकयी कोप भवन में पहुंच जाती हैं और दशरथ से राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राज्य मांगती हैं। अंतिम दृश्य में राम वन गमन करते हैं। अब शुक्रवार को श्री केवट उद्धार, दशरथ मरण, भरत का अयोध्या आगमनम, भरत-कैकयी सम्वाद और राम-भरत मिलाप होगा।

लोगों को जागरूक भी किया जा रहा
श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित हो रही इस मंचन से पहले रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है। इसी क्रम में "श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट" यह छठा रामलीला महोत्सव आयोजित कर रहा है। प्रतिवर्ष यह ट्रस्ट समाज मे सन्देश देने के लिए रामलीला मंचन के साथ कुछ विशेष आयोजन करता। जैसे माता-पिता पूजन, सामाजिक समरसता, कन्या पूजन इत्यादि होते हैं।

पूजा कब शुरू होगी
इस वर्ष ट्रस्ट कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यह कार्यक्रम 21 अक्टूबर 2023 को दोपहर 3:30 से शुरू होगा। इस विशेष कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर योगिनी मां राधा सरस्वती महाराज हिमालय उत्तराखंड से आ रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.