दीपावली को खास बना गया फाउन्डेशन डे, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दिखी देवभूमि की झलक

उत्तराखंड स्थापना दिवस : दीपावली को खास बना गया फाउन्डेशन डे, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दिखी देवभूमि की झलक

दीपावली को खास बना गया फाउन्डेशन डे, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दिखी देवभूमि की झलक

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में उत्तराखंड स्थापना दिवस

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की वह शाम बेहद खुशनुमा थी। यहां उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिली। यहां निवास कर रहे उत्तराखंड के लोगों ने अपने राज्य के स्थापना दिवस को बेहद खास बना दिया। रंग-बिरंगे परिधान में महिलाएं पहाड़ी गानों पर जमकर थिरकीं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुआ भव्य आयोजन
उत्तराखंड राज्य के 23वें स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुए भव्य आयोजन में जहां पर कुमांऊनी और गढ़वाली लोगों ने मिलकर राज्य का स्थापना दिवस मनाया। सैकड़ों लोग ने मिलकर पहाड़ी रीति-रिवाज में ढोल-दमू और छलिया के साथ डांस किया और चचेरी भी लगाई।  

पहाड़ी बैंडबाजों ने बांधा समा 
सुपरटेक ईको विलेज-वन में रहने वाले सभी उत्तराखंडी परिवारों ने मिलकर देवभूमि उत्तराखंड की स्थापना दिवस को खूब धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्तराखंड का प्रसिद्ध उत्तराखंडी छलिया नृत्य, उत्तराखंडी बैंड और उत्तराखंडी खानपान/डिश जैसे, रायता पकौड़ी, भट्ट के डुबुक, गौत (कुल्थी), सोयाबीन की मिक्स दाल रही। जिसका सभी ने बहुत आनंद लिया। कार्यक्रम को सोसाइटी में रह रहे उत्तराखंडी वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद मिला। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।  

मस्ती में डूबे रहे लोग
महिलाएं उत्तराखंड के पर्व में धारण किए जाने वाले पिछोड़ी और गलबंद नथ पहनी हुईं थीं। पुरुषों ने भी कुर्ता पजामा और पहाड़ी टोपी में जमकर डांस किया। कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए उत्तराखंड मैत्री समिति के गणमान्य सदस्यों ने बढ़चढ़ कर सहयोग दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.