प्रिस्टिन एवेन्यू में प्रथम एओए का गठन, डॉ. बने अध्यक्ष

Greater Noida West : प्रिस्टिन एवेन्यू में प्रथम एओए का गठन, डॉ. बने अध्यक्ष

प्रिस्टिन एवेन्यू में प्रथम एओए का गठन, डॉ. बने अध्यक्ष

Tricity Today | एओए टीम

Greater Noida West : गौर सिटी-2 स्थित प्रिस्टिन एवेन्यू में लंबे इंतजार के बाद एपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के लिए मतदान संपन्न हुआ। सोसाइटी में करीब 354 लोग रहते हैं। जिनमें से लगभग 233 लोगों ने वोट कर प्रथम कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया। इस चुनाव में डॉ. सुरेश कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया है।

समस्याओं को किया जाएगा दूर 
अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सिंह और सचिव एडवोकेट प्रदीप कुमार माथुर ने कहा, "प्रथम एओए समिति होने के कारण हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। सोसाइटी के कई कार्य वर्षों से अधूरे पड़े हुए हैं। हमारा कर्तव्य है कि सोसायटी की बेहतरी के लिए सच्चे मन से कार्य करें। हम सोसायटी के संचालन का हस्तांतरण बिल्डर से लेकर निवासियों की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम निवासियों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।"

एओए चुनाव जीते गए प्रत्याशी 
  1. डॉ. सुरेश कुमार सिंह (अध्यक्ष)
  2. प्रियंका शर्मा (उपाध्यक्ष)
  3. प्रदीप माथुर (सचिव)
  4. बीएल सैनी (कोषाध्यक्ष)
  5. आलोक कुमार (सदस्य)
  6. पंकज कुमार (सदस्य)
  7. कमल चौधरी (सदस्य)
  8. फैजान हैदर (सदस्य)
  9. मिलन सूरी (सदस्य)
  10. पुष्कर अनुपम (सदस्य)

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.