डंपर ने 8 वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर ही मौत, परिजनों ने किया रोड ब्लॉक

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्दनाक हादसा : डंपर ने 8 वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर ही मौत, परिजनों ने किया रोड ब्लॉक

डंपर ने 8 वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर ही मौत, परिजनों ने किया रोड ब्लॉक

Tricity Today | परिजनों ने किया रोड ब्लॉक

Greater Noida West News :  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सरस्वती कुंज कॉलोनी में एक डंपर ने 8 साल के बच्चों को कुचल दिया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है।

आरोपी मौके से फरार
मिली जानकारी के अनुसार बिसरख थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती कुंज कॉलोनी में एक डंपर चालक ने एक 8 साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बच्चे के परिजन मौके पर पहुंचे। आसपास में रहने वाले लोगों ने रोड को ब्लॉक कर दिया है। घटना की जानकारी पुलिस कर दी गई। जिसके बाद बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने हादसे के बाद रोड ब्लॉक कर दिया है। पुलिस आम जनता और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। इस मामले में पुलिस ने बिसरख थाने में शिकायत के आधार पर शिकायत दर्ज की है। आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.