पंचशील हाइनिश सोसायटी में हुआ दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति का आयोजन, महिलाओं ने दिया यह सन्देश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : पंचशील हाइनिश सोसायटी में हुआ दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति का आयोजन, महिलाओं ने दिया यह सन्देश

पंचशील हाइनिश सोसायटी में हुआ दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति का आयोजन, महिलाओं ने दिया यह सन्देश

Tricity Today | दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति का आयोजन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हाइनिश सोसायटी में दुर्गा वाहिनी- मातृ शक्ति कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजिका मिताली ने कहा कि हम सबको एक रहना है। इससे कोई भी हमसे कभी भी मुकाबला नहीं कर पायेगा। अगर हम संगठित रहे तो हम भारत माता को परम वैभव पर ले जा सकते है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता शशि ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं सबला है। 

हमारे देश में एक से बढ़कर एक महिला शक्ति हुई हैं। जिन्होंने देश भारत का मान-सम्मान देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बढ़ाया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों पंचशील हाइनिश की महिलाएं लगी हुई थी। जिसके बाद आज कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन हुआ है।

कार्यक्रम का संचालन निधि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने एकजुट रहने का संकल्प लिया। दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति का कार्यक्रम महीने में एक बार होगा। यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। कार्यक्रम में प्रीति, मोहिनी, ताशी, श्वेता, डिंपी, सोनम, पूजा, शिप्रा, स्वाति, सरोज, मंजरी, गुंजन, संगीता, शिखा, नीतू और अनामिका आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.