ईएमसीटी के सदस्यों ने वृद्ध आश्रम में बिताया समय, संस्था को मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ईएमसीटी के सदस्यों ने वृद्ध आश्रम में बिताया समय, संस्था को मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद

ईएमसीटी के सदस्यों ने वृद्ध आश्रम में बिताया समय, संस्था को मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद

Tricity Today | ईएमसीटी के सदस्यों ने वृद्ध आश्रम में बिताया समय

Greater Noida West : ईएमसीटी के सदस्यों ने वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताया और जरूरतमंद चीजों को वितरण किए। वितरण में संस्था द्वारा दवाइयां, फल और अन्य जरूरी वस्तु दिए। ईएमसीटी के सदस्य बीच-बीच में वृद्ध आश्रम में जाकर बुजुर्गों की सेवा करते हैं। इस दौरान वृद्ध आश्रम में मौजूद लोगों ने उनको आशीर्वाद दिया।

ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया कि समाज समय के साथ दौड़ रहा है और इन सब भागम-भाग में हमारे अपने लोग पीछे छूट जा रहे है। वो अपने कोई नहीं हमारे अपने माँ-बाप है जो अपनी जिंदगी को न्योछावर कर देते है। बच्चों की जिंदगी को सवारने में और खुद मोहताज हो जाते है। सभी को बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। बुजुर्ग ही एक ऐसी धरोहर है जो आगे आने वाली पीढ़ी को सहेज कर रखती है। ऐसे स्थानों पर अपने बच्चों को लेकर भी चलना चाहिए जिससे कि उन्हें भी यह एहसास हो सके कि उनके मां-बाप द्वारा जो कार्य उनके लिए किए गए हैं। वह कोई और नहीं कर सकता है।

रश्मि पाण्डेय ने कहा कि समाज का एक कड़वा सच है कि ऐसे लोग बिना अपने परिवार के इस कठिन समय में वृद्ध आश्रम में रहने के लिए मजबूर है। आश्रम में ये लोग अपनों का इंतजार कर रहे है कि कब इनका परिवार इनसे मिलने आएगा और अपने घर ले जाएगा। उन्होंने बताया कि ईएमसीटी की टीम अक्सर अपना समय वृद्ध आश्रम में गुजारती है और उनको अपने परिवार की तरह देखती है। इस दौरान बेबी वेदिका, श्वेता, सरिता, अनामिका, शक्ति और मोनिका आदि लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.