ईएमसीटी ने पौधरोपण कर प्रकृति मां को दिया धन्यवाद, पर्यावरण सेवा का संकल्प लिया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ईएमसीटी ने पौधरोपण कर प्रकृति मां को दिया धन्यवाद, पर्यावरण सेवा का संकल्प लिया

ईएमसीटी ने पौधरोपण कर प्रकृति मां को दिया धन्यवाद, पर्यावरण सेवा का संकल्प लिया

Tricity Today | ईएमसीटी ने पौधरोपण किया

Greater Noida West : ईएमसीटी के सदस्यों द्वारा टेक जोन स्थित ग्रीन बेल्ट में प्रकृति मां की सुरक्षा के लिए वृक्षरोपण किया। ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया कि आज के समय में मनुष्य अपने स्वार्थ की वजह से पर्यावरण को हमेशा नुकसान पहुंचता आया है। मनुष्य समय के साथ भागदौड़ भरी जिंदगी में उसका प्रकृति के साथ संबंध टूटता जा रहा हैं। प्रकृति मानव जीवन के लिए मां के समान है। प्रकृति के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।

पौधों में पानी डालने का संकल्प लिया
उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य जिस तरह अपनी प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उसका दुष्प्रभाव हमारे साथ-साथ आने वाली पीढ़ी पर भी पड़ेगा। इसी सोच के तहत ईएमसीटी के सदस्यों ने ग्रीन सिटी ड्राइव के तहत अपने आस-पास पौधे लगवाए और इसमें नियमित पानी का संकल्प लिया एवं खाद की व्यवस्था की है। 

करीब 200 पौधे लगाए
इस ड्राइव में बड़ों के साथ-साथ बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। मदर डे पर करीब 200 पौधों को लगाया गया। इस दौरान शक्ति, आशिमा, शीटू, अनामिका, सरिता वर्मा, सरिता सिंह, रुचि जैन, सिम्मी, यामिनी, स्वप्निल, प्रियंका, अनामिका गुप्ता, अंजलि, निधि शर्मा, विभा, दीपाली, अन्नू जैन, हिमाली चोपड़ा, स्मिता शाह, वर्षा, अर्पिता, नव्या, जितेंद्र, ध्रुवि और अन्वि समेत करीब 50 लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.