ग्रेटर नोएडा वेस्ट में माचिस की तिल्ली से परिवार झुलसा, 5 की हालत गंभीर

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में माचिस की तिल्ली से परिवार झुलसा, 5 की हालत गंभीर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में माचिस की तिल्ली से परिवार झुलसा, 5 की हालत गंभीर

Tricity Today | Breaking News

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित पतवाड़ी गांव में रहने वाले एक किराए के मकान में आग लग गई है। यह आग सिलेंडर फटने से लगी है। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

पतवाड़ी गांव के निवासी जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उनके गांव में एक परिवार पिछले करीब ढाई सालों से किराए के मकान में रहता है। परिवार का मुखिया पिंटू यादव सिक्योरिटी गार्ड का काम करके अपने घर का पालन-पोषण करता है। वहीं महिला घरों में सहायक के रूप में काम करती है।

उन्होंने बताया कि उनके कमरे में सिलेंडर लीक हो रहा था। इस बारे में किसी को सूचना नहीं थी। जब महिला ने सुबह पूजा करने के लिए माचिस जलाई तो पूरे कमरे में भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर तीनों बच्चे और पति पत्नी आग में बुरी तरह झुलस गए हैं। जिनको नोएडा के निठारी में स्थित एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.