शाहबेरी की अवैध बिल्डिंग में लगी आग, सैकड़ों लोगों की जान खतरे में

Greater Noida BREAKING : शाहबेरी की अवैध बिल्डिंग में लगी आग, सैकड़ों लोगों की जान खतरे में

शाहबेरी की अवैध बिल्डिंग में लगी आग, सैकड़ों लोगों की जान खतरे में

Tricity Today | शाहबेरी की अवैध बिल्डिंग में लगी आग

Greater Noida West : शाहबेरी में दिन निकलते ही एक बड़ा हादसा हुआ है। शाहबेरी में स्थित अवैध बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त बिल्डिंग में काफी लोग मौजूद थे। घटना के बाद पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरीके से अपनी जान बचाई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे के दौरान 50 लोग बिल्डिंग में फंस गए। मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड टीम और बिसरख कोतवाली पुलिस टीम को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम और बिसरख पुलिस टीम ने बिल्डिंग में फंसे 50 लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

कई बिल्डरों ने सैकड़ों लोगों की जान खतरे में डाली
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में कई अवैध बिल्डिंग बनी हुई हैं। यहां पर आए दिन बड़े-बड़े हादसे होते रहते हैं। इन बिल्डिंग में ना फायर एनओसी है और ना ही कोई लीगल दस्तावेज। अवैध शाहबेरी को बसाने वालों ने शहर के हजारों लोगों की जान खतरे में डाल दी है। अब इन जानलेवा बिल्डरों की वजह से एक और बड़ा हादसा हुआ है।

दो अवैध इमारतें गिरने से 9 लोगों की मौत
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित शाहबेरी में बीते 17 जुलाई 2018 को दो अवैध इमारतें गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। शाहबेरी कांड में उत्तर प्रदेश सरकार और नोएडा पुलिस ने एक से बढ़कर एक सख्त कार्रवाई की है। अभी तक इस मामले में कई बिल्डरों की करोड़ों रुपए की सम्पति कुर्क हो चुकी हैं। यह न्यायालय के आदेश पर हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.