पहले तेज आवाज में बजाया गाना फिर महिला से की छेड़खानी, अब हवालात की खा रहे हवा

Greater Noida West : पहले तेज आवाज में बजाया गाना फिर महिला से की छेड़खानी, अब हवालात की खा रहे हवा

पहले तेज आवाज में बजाया गाना फिर महिला से की छेड़खानी, अब हवालात की खा रहे हवा

Tricity Today | चारों आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एक सोसाइटी में तेज आवाज में गाने बजाने पर और विरोध करने पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

बिसरख थाना प्रभारी मुनीष चौहान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एक सोसाइटी में कुछ लोग रात के करीब 12 बजे पार्टी कर रहे थे। पार्टी के दौरान फ्लैट में लोगों ने तेज आवाज में गाने बजा रखे थे। इसका विरोध पास के एक फ्लैट में रहने वाली एक महिला ने किया था। जिसके बाद फ्लैट में लोगों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले सचिन गोयल निवासी शालीमार बाग दिल्ली, सचिन कपूर निवासी पीतमपुरा दिल्ली, वैभव निवासी पांडव नगर दिल्ली और फैजल निवासी विजय नगर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.