Love Jihad Case में 5 आरोपी फरार, हिन्दू विधवा का अपहरण कर ले गया था ऋषिकेश, अश्लील वीडियो बनाकर हड़पे 15 लाख

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : Love Jihad Case में 5 आरोपी फरार, हिन्दू विधवा का अपहरण कर ले गया था ऋषिकेश, अश्लील वीडियो बनाकर हड़पे 15 लाख

Love Jihad Case में 5 आरोपी फरार, हिन्दू विधवा का अपहरण कर ले गया था ऋषिकेश, अश्लील वीडियो बनाकर हड़पे 15 लाख

Google Photo | Symbolic

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होते ही पांचों आरोपी मौके से फरार हैं। यह घटना बिसरख कोतवाली क्षेत्र के शाहबेरी की है। पीड़िता के मुताबिक, अश्लील वीडियो बनाकर एक आरोपी ने उससे 15 लाख रुपए हड़प लिए है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपों को पकड़ लिया जाएगा।

इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
पीड़िता की शिकायत पर बिसरख कोतवाली में आरोपी हारून, मोनू खान, सोनू, अलियार खान और राजू खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि साल 2016 में उसके पति की मौत हो गई थी। 2021 में जिम में उसकी मुलाकात हारून से हुई और दोस्ती हो गई। उसने अपना नाम मोनू उर्फ नौनु बताया। इस दौरान उसने फर्जी आधार कार्ड दिखाया।

29 दिसंबर 2022 का मामला
पीड़िता ने बताया कि 29 दिसंबर 2022 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक फ्लैट में ले जाकर आरोपी ने उससे संबंध बनाए। एक बार पीड़िता का अपहरण कर ऋषिकेश ले गया था। आरोप है कि अब पीड़ित की बेटी से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने पीड़िता की बेटी को कई बार मेसेज भेजे और दोस्ती का दबा बनाया। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिसरख कोतवाली प्रभारी शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.