हाईराइज सोसाइटी में फ्लैट की छत का गिरा प्लास्टर, बुजुर्ग की जान बाल-बाल बची

समस्याओं का शहर ग्रेटर नोएडा वेस्ट : हाईराइज सोसाइटी में फ्लैट की छत का गिरा प्लास्टर, बुजुर्ग की जान बाल-बाल बची

हाईराइज सोसाइटी में फ्लैट की छत का गिरा प्लास्टर, बुजुर्ग की जान बाल-बाल बची

Tricity Today | फ्लैट की छत का गिरा प्लास्टर

Greater Noida West : शहर में स्थित निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में एक टावर के फ्लैट में छत से प्लास्टर गिर गया। जिससे बिल्डर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गनीमत रही कि जिस समय प्लास्टर गिरा आसपास कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। प्लास्टर गिरने के बाद सोसायटी के लोगों ने इमारत की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है। साथ ही प्लास्टर गिराने के बाद निवासियों में भारी रोष है।

खराब निर्माण की वजह बनी सोसाइटी
सोसायटी के निवासियों का कहना है कि सोसाइटी के टावर G6-1002 में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे अचानक से छत से प्लास्टर नीचे गिर गया। घटना के समय परिवार के लोग कमरे में थे। बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची है। फ्लैट मालिक का आरोप है कि खराब निर्माण की वजह से फ्लैट की छत से प्लास्टर गिरा है। आए दिन इस तरह ही घटना हो रही है। यदि ऐसा ही रहा तो किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।

मेंटेनेंस के नाम पर केवल खानापूर्ति : निवासी
सोसायटी के निवासियों ने बताया कि इस पहले भी सोसायटी के कई फ्लैटों में प्लास्टर गिरने की घटनाएं घटित हो चुकी है। सोसायटी के बिल्डर द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। सोसाइटी में किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। इस घटना के बाद खासतौर पर उन लोगों में ज्यादा डर का माहौल है, जिनके घर में सीलिंग आ रही है। निवासियों को डर है कि उनके घर में काफी भी छत का मोटा प्लास्टर गिर सकता है। जिसके कारण किसी की जान भी जा सकती है। निवासियों द्वारा इमारतों के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.