पंचशील ग्रीन सोसाइटी में फ्लैट की छत गिरी, बच्ची को चोट लगी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : पंचशील ग्रीन सोसाइटी में फ्लैट की छत गिरी, बच्ची को चोट लगी

पंचशील ग्रीन सोसाइटी में फ्लैट की छत गिरी, बच्ची को चोट लगी

Tricity Today | पंचशील ग्रीन सोसाइटी में फ्लैट की छत गिरी, बच्ची को चोट लगी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसायटी में बिल्डर के घटिया कंस्ट्रक्शन के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। शनिवार की सुबह ग्रेटर नोएडा में एक सोसाइटी की छत गिरने से एक बच्ची के पांव में चोट आई है। इस मामले में पीड़ित परिवार बिसरख कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाने के लिए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित पंचशील ग्रीन सोसाइटी के फ्लैट नंबर C3 - 901 में तनु गुप्ता अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी दोनों बेटियां अपने रूम में सोई हुई थी। उसी दौरान करीब 8:00 बजे रूम की छत भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में तनु गुप्ता की छोटी बेटी नव्या के पांव में चोट आई है। उनकी बड़ी बेटी मिली के भी ऊपर भी छत गिरी है। लेकिन ऊपर कंबल होने के कारण उनके चोट नहीं आई है। अभी पूरा परिवार काफी दहशत में है। तनु अपनी छोटी और बड़ी बेटी को बिसरख थाना में शिकायत दर्ज करवाने गए हैं।

तनु गुप्ता ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी उनके ही फ्लैट में इसी रूम की छत टूट कर नीचे गिरी थी। लेकिन उसमें किसी को भी कोई चोट नहीं आई थी। इस बार उसी रूम की छत दुबारा टूट गई है। इस बार काफी ज्यादा छत टूटी है। वह आईटी कंपनी में काम करते हैं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इस तरह का हादसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसाइटीज में फ्लैट्स की छतें गिरना आम बात हो गई है। पहले भी इस तरह के हादसे में कई लोगों को गंभीर चोट लग चुकी हैं। दरअसल, बिल्डरों ने निर्माण इतना ज्यादा घटिया किया है की फ्लैट में कोई भी हिस्सा टूटकर खुद ही गिर जाता है। छोटा-मोटा आंधी-तूफान आने पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसाइटीज में बड़े नुकसान होते हैं। फ्लैट्स में रहने वाले लोगों को आंधी तूफान आते ही दहशत हावी हो जाती है। बालकोनी, छत, रेलिंग और ग्रिल टूट कर गिरने लगते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.