गौर सिटी 6th एवेन्यू में एओए कार्यकारिणी का गठन, चेतन शर्मा अध्यक्ष और अश्विनी सिंह बने सचिव

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : गौर सिटी 6th एवेन्यू में एओए कार्यकारिणी का गठन, चेतन शर्मा अध्यक्ष और अश्विनी सिंह बने सचिव

गौर सिटी 6th एवेन्यू में एओए कार्यकारिणी का गठन, चेतन शर्मा अध्यक्ष और अश्विनी सिंह बने सचिव

Tricity Today | चेतन शर्मा और अश्विनी सिंह

Greater Noida West : गौर सिटी 6th एवेन्यू में एओए कार्यकारिणी का गठन हो गया है। बीते 24 जुलाई को हाउसिंग सोसाइटी में एओए का चुनाव हुआ था। जिसमें 13 उम्मीदवारों ने विजयी हासिल की। अब सोसाइटी में एओए कार्यकारिणी का गठन हो गया है। जिसमें चेतन शर्मा अध्यक्ष और अश्वनी सिंह सचिव बने हैं। एओए कार्यकारणी का कहना है कि वो सोसाइटी की मूलभूत सुविधाएं और लोगों की समस्याओं को उठाएंगे। उनका दावा है कि जल्द से जल्द सोसाइटी में हर समस्या का समाधान होगा।

415 निवासियों ने किया था वोट
सोसायटी के निवासी अनीता प्रजापति ने बताया कि बीते 24 जुलाई को सोसाइटी में एओए का चुनाव हुआ। जिसमें 1120 फ्लैट्स में रहने वाले निवासियों में से कुल 415 ने अपना कीमती मतदान किया था। जिसमें चेतन शर्मा पैनल को जीत हासिल हुई। उन्होंने बताया कि 6 वर्षों की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद कठिन प्रयासों से सोसाइटी में एओए का गठन हुआ है।

एओए कार्यकारणी की सूची
  1. चेतन शर्मा - अध्यक्ष 
  2. हिरेन्द्र चौहान - उपाध्यक्ष
  3. अश्विनी सिंह - सचिव 
  4. जगदीश जोशी - कोषाध्यक्ष
  5. कपिल शर्मा - सदस्य
  6. अर्चित जैन - सदस्य
  7. डॉक्टर राजेश गुप्ता - सदस्य
  8. रेखा गुप्ता - सदस्य
  9. अतुल गुप्ता - सदस्य
  10. आदित्य खन्ना - सदस्य

पूर्व जिला न्यायाधीश ने दिलवाई शपथ
इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिला न्यायाधीश प्रदीप कंसल ने अध्यक्ष और महासचिव समेत पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई है। इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने कहा कि वह निवासियों की हर समस्याओं को काफी गंभीरता से उठाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सबसे पहले बिजली की समस्या और सुरक्षा से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में ये लोग मौजूद रहे
शपथ ग्रहण समारोह में सोसाइटी के निवासी धीरज सेठ, रवि किशोर, मुकेश गुप्ता, प्रशांत राठौर, सतीश बंसल, सचिन राजपूत, अनिता प्रजापति, बीएम बाली, अमरजीत राठौर, कमल जैन, शक्ति रंजन, राम शर्मा, मितेश झा, रक्षित, विनय, मिलन, सीमा, मनीष और संदीप आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.