लड़के-लड़कियां दिलवाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, पांच के खिलाफ एफआईआर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा खेला : लड़के-लड़कियां दिलवाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, पांच के खिलाफ एफआईआर

लड़के-लड़कियां दिलवाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, पांच के खिलाफ एफआईआर

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida West : शहर में एक बड़ा मामला सामने आया है। बिसरख थाना क्षेत्र में एक ऐसा गैंग आया है। जो लड़के और लड़कियां दिलवाने के नाम पर ठगी करता है। इस मामले में पीड़ित लोगों ने बिसरख कोतवाली में शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

18 लाख रुपए की ठगी
थाना बिसरख में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 5 लोगों ने गौर सिटी मॉल में एक कार्यालय खोला हुआ है। उनके और उनके दोस्त को अपने झांसे में लेकर हाउसकीपिंग का काम दिलवाने के नाम पर उन लोगों ने 18 लाख रुपए ठग लिए है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि अवनीश शर्मा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में शरीफ, राकेश झा, रत्न सरकार, विजय और दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत है। शिकायत में बताया गया है कि गौर सिटी सेंटर में इन लोगों ने एक दफ्तर खोला हुआ है। इन लोगों ने उनसे और उनके दोस्त संजय से कहा कि वे लोग हाउसकीपिंग का काम कई सोसाइटियों में दिलवाएंगे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अवनी शर्मा से 11 लाख और संजय यादव से 7 लाख रुपए ले लिया। उन्हें हाउसकीपिंग का टेंडर नहीं दिलवाया। जब पीड़ित ने अपना पैसा मांगा तो आरोपी अपना कार्यालय बंद करके भाग गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.