समस्याओं के शहर की समस्या लेकर गौतमबुद्ध नगर विकास समिति पहुंची पुलिस के द्वार, मांगा समाधान

Greater Noida West : समस्याओं के शहर की समस्या लेकर गौतमबुद्ध नगर विकास समिति पहुंची पुलिस के द्वार, मांगा समाधान

समस्याओं के शहर की समस्या लेकर गौतमबुद्ध नगर विकास समिति पहुंची पुलिस के द्वार, मांगा समाधान

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर विकास समिति पहुंची पुलिस के द्वार

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। नोएडा एक्सटेंशन में जिस प्रकार जनसंख्या वृद्धि हो रही है उसकी वजह से लगातार यातायात पर भी प्रभाव पड़ रहा है जिसकी वजह से आम  जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी समस्या को लेकर अब गौतमबुद्ध नगर विकास समिति (Gautam Buddha Nagar Vikas Samiti) एसीपी सेंट्रल नोएडा हेमंत उपाध्याय के ऑफिस पहुंची और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ते हुए ट्रैफिक, अतिक्रमण, यातायात  इत्यादि समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया। यह मीटिंग संस्था की अध्यक्ष रश्मि पांडेय की अध्यक्षता में हुई। 

लास्ट मिनट डिलीवरी बाइक सवार दुर्घटना के बने कारण 
संस्था के उपाध्यक्ष हिमांशु राजपूत ने बताया कि बाइक स्कूटी सवार गलत दिशा में वाहन को तेज गति में चलाते हैं। जिससे कई बार पैदल चल रहे लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए है। ऑनलाइन लास्ट मिनट डिलीवरी ऐप के बाइक सवार समय पर समान को पहुंचाने के लिए काफी प्रेशर में रहते है और विपरीत दिशा में वाहन चलाते है (मुख्य चौराहे जैसे एक मूर्ति, गौड़ सिटी-1, 2) जिसकी वजह से अक्सर दुर्घटनाए होती रहती है। 

अतिक्रमण एक गंभीर समस्या
संस्था के उपाध्यक्ष मंजुल यादव ने बताया कि कई जगहों पर सड़क पर अतिक्रमण एक गंभीर समस्या बनी हुई है। जिसका निदान आवश्यक है जिसको कई बार पत्र और सोशल मीडिया में माध्यम से अवगत करवाया गया है। अतिक्रमण के कारण, यातायात समस्या भी बढ़ गई है। गौर सिटी 1 और 2 के बीच की सड़क पर कई विक्रेताओं ने दुकानें खोली हैं, लोग सड़क पर कार खड़ी कर देते हैं। यह हमारे क्षेत्र में असुरक्षा को भी बढ़ावा देता है।

यह लोग रहे मौजूद 
संस्था के सचिव अनूप कुमार सोनी ने बताया कि गौर सिटी के आस-पास मैरिज हॉल बने हुए है। उनमें रात भर तेज आवाज में गाने चलते है जिससे सोसाइटी निवासी बहुत ज्यादा परेशान है। एक निर्धारित समय सीमा के बाद तेज ध्वनि के गानों को  बंद कर देना चाहिए। आज इस मीटिंग के दौरान रश्मि पांडेय, अनूप कुमार सोनी, मंजुल यादव, हिमांशु राजपूत, हर्षमणि राजपूत, नमित रंजन, वैभव पालीवाल, प्रतीक साध, स्वाति आदि लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.