ग्रेटर नोएडा वेलफेयर फाउंडेशन की अच्छी पहल, एक मंच पर सभी सोसाइटी को किया इकट्ठा, मिलजुल कर मनाया त्यौहार

Navratri : ग्रेटर नोएडा वेलफेयर फाउंडेशन की अच्छी पहल, एक मंच पर सभी सोसाइटी को किया इकट्ठा, मिलजुल कर मनाया त्यौहार

ग्रेटर नोएडा वेलफेयर फाउंडेशन की अच्छी पहल, एक मंच पर सभी सोसाइटी को किया इकट्ठा, मिलजुल कर मनाया त्यौहार

Tricity Today | ग्रेनो वेलफेयर फाउंडेश के सदस्य

Greater Noida West : ग्रेनो वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा टेकजोन 4 में 3 दिवसीय नवरात्रि एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माता की मूर्ति की स्थापना, पूजा, 151जोड़ो के साथ हवन, दशहरा मेला, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। मेले में खाने-पीने के स्टाल भी लगाए गए थे।

इन सोसाइटी ने लिया हिस्सा
बच्चों के द्वारा प्रतिदिन संस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया। दशहरा महोत्सव में ला रेसिडेंसीया, निराला एस्टेट, स्प्रिंग मिडोज, नियो टाउन, फ्यूजन होम्स मेफेयर, समृद्धि ग्रैंड और सेक्टर-2 के निवासियों ने हिस्सा लिया। मंच का संचालन दीपा मिश्रा, नीरज माहेश्वरी, निधि दुबे और अंजू सिंह ने किया।

लोगों ने मिलकर एक साथ पर्व मनाया
आयोजक मंडल एवम संस्था के संयोजक संतोष सिंह ने बताया कि प्रत्येक सोसाइटी में लगभग नवरात्र का त्यौहार मनाया गया है। लेकिन यहां पर अलग-अलग सोसाइटी के लोगों ने मिलकर एक साथ पर्व मनाया है। इस तरह के त्योहारों को ऐसे ही आगे भी मनाया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर एक आयोजक मंडल का गठन किया गया है। जिसके सदस्य आशीष दुबे, विपिन शर्मा, सचिन शर्मा, राजीव वर्मा, उमाकांत मिश्र, ऋषि पांडे, अमित झा आदि लोग है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.