ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पानी निकलने को लेकर चाचा-भतीजे में हुआ विवाद, 4 लोग गिरफ्तार

BREAKING: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पानी निकलने को लेकर चाचा-भतीजे में हुआ विवाद, 4 लोग गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पानी निकलने को लेकर चाचा-भतीजे में हुआ विवाद, 4 लोग गिरफ्तार

Tricity Today | पानी को लेकर चाचा-भतीजे में हुई हिंसा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में रहने वाले मदन सिंह भाटी का पानी निकलने को लेकर उसके चाचा से कई दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार रात मदन सिंह और उसके परिवार पर चाचा ने कई लोगों के साथ हमला बोल दिया। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस ने एक पक्ष के 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के घायल  2 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिसरख गांव में रहने वाले मदन सिंह भाटी ने बताया कि उनके घर का पानी सड़क पर निकलने को लेकर पास में रहने वाले उसके चाचा जीतराम भाटी से कई दिनों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि  बुधवार रात करीब 10 बजे जीतराम भाटी अपने भाई तेज सिंह भाटी और बेटे शुभम और अंकुर के साथ मदन के घर आये और वहां पर घर के बुजुर्ग और महिलाओं समेत मदन के साथ भी मारपीट शुरू कर दी।  

कोतवाली बिसरख प्रभारी अनीता सिंह चौहान ने बताया जीतराम भाटी पक्ष के तेज सिंह और अंकुर को गंभीर चोट आई है और उन्हें यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मदन सिंह ने भी दूसरे पक्ष पर हमला किया था। दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज किया गया है, मदन सिंह पक्ष के गोपाल समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.