मासूम बच्ची को घर में खींचकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट Breaking : मासूम बच्ची को घर में खींचकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मासूम बच्ची को घर में खींचकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tricity Today | पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में छह साल की मासूम बच्ची से पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। घटना उस समय हुई जब गुरुवार को बच्ची अपनी गली में खेल रही थी। बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने पीड़िता की मां को जानकारी दी तो वह भागकर मौके पर पहुंच गई और उसने शोर मचा दिया। महिला ने अन्य लोगों की मदद से आरोपी की पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली बिसरख पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित मासूम के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करता है। गुरुवार को वह काम पर गया था और उसकी छह साल की बच्ची गली में खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में किराये पर रहने वाले फर्रूखाबाद के नवाबगंज निवासी मेनुद्दीन ने पीड़िता का हाथ पकड़कर अपने कमरे में खींच लिया। आरोपी ने मासूम बच्ची के दोनों हाथ एक कपड़े से बांध दिए और  उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने उसकी मां को जानकारी दी। पीड़िता की मां शोर मचाती हुई मौके पर पहुंची तो अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी-2 योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.