सांसद डॉ.महेश शर्मा के जन्मदिन पर निरंतर वेलफेयर फाउंडेशन ने गरीब बच्चों को बांटे उपहार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : सांसद डॉ.महेश शर्मा के जन्मदिन पर निरंतर वेलफेयर फाउंडेशन ने गरीब बच्चों को बांटे उपहार

सांसद डॉ.महेश शर्मा के जन्मदिन पर निरंतर वेलफेयर फाउंडेशन ने गरीब बच्चों को बांटे उपहार

Tricity Today | सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा

Greater Noida West News : गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा का गुरुवार को जन्मदिन था। इस मौके पर जन्मदिन पर निरंतर प्रयास वेलफेयर फाउंडेशन NGO ने गरीब बच्चों को उपहार बांटे और केक काटा है।

एनजीओ के सदस्य रोहन ने बताया कि सांसद डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिन पर उन्होंने गरीब बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और उनको उपहार दिए। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय बाली और NGO के पदाधिकारी मनिकांत सिंह, नीरज राजपूत, सुमित अरोरा और अनिल अवस्थी उपस्थित रहें।

सांसद प्रतिनिधि को एनजीओ ने डॉ.महेश शर्मा की तस्वीर भेंट की। निरंतर प्रयास वेलफेयर फाउंडेशन अपनी शैक्षिक संस्था के द्वारा लगातार गरीब बच्चों को शिक्षा देने के काम कर रही है। इन बच्चों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल था।

आपको बता दें कि डॉ.महेश शर्मा भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। 2014 के चुनावों में डॉ.महेश शर्मा उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। पेशे से चिकित्सक रहे डॉ.महेश शर्मा भारत सरकार के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मन्त्रालय में स्वतन्त्र रूप से राज्य मन्त्री के पद पर काम कर चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.