फ्लैट में मिला बुजुर्ग महिला का शव

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : फ्लैट में मिला बुजुर्ग महिला का शव

फ्लैट में मिला बुजुर्ग महिला का शव

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कोतवाली बिसरख क्षेत्र की चेरी काउंटी सोसायटी के एक फ्लैट में बुजुर्ग महिला का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक महिला फ्लैट में अकेले रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग महिला के परिजनों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

एसीपी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि सोसायटी के सिक्योरिटी इंचार्ज द्वारा सोमवार शाम पुलिस को सूचना दी गई कि फ्लैट नंबर ए-1, 508 में रहने वाली शकुंतला देवी (75 वर्ष) पत्नी ए प्रसाद के फ्लैट से बदबू आ रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट अंदर से बंद था। सिक्योरिटी इंचार्ज ने बाहर के दरवाजे की जाली को काटकर अंदर से दरवाजा खोला तो शकुंतला देवी बेड के बराबर में नीचे फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी हुईं थीं। 

पुलिस के मुताबिक महिला की मौत 3 या 4 दिन पूर्व हुई है। शव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है। एसीपी ने बताया कि पूर्व में भी पुलिस द्वारा दो-तीन बार बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतका के परिजनों के बारे में जानकारी की जा रही है। मृतका की एक बेटी है, जिसके बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.