गौरव चंदेल की हत्या करने वाले आशू जाट के दोस्त नीटू और मिंटू गिरफ्तार, फिलहाल दोनों चला रहे थे गैंग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : गौरव चंदेल की हत्या करने वाले आशू जाट के दोस्त नीटू और मिंटू गिरफ्तार, फिलहाल दोनों चला रहे थे गैंग

गौरव चंदेल की हत्या करने वाले आशू जाट के दोस्त नीटू और मिंटू गिरफ्तार, फिलहाल दोनों चला रहे थे गैंग

Tricity Today | आशु जाट

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बहुचर्चित गौरव चंदेल हत्याकांड को अंजाम देने वाले कुख्यात गैंगस्टर आशु जाट के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही आशु जाट की गिरफ्तारी के बाद से उसका गैंग चला रहे थे। इनके नाम मिंटू और नीटू हैं। इन दोनों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक स्कॉर्पियो कार लूटी थी। जिसके बाद से पुलिस इन्हें सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्कार्पियो कार लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस स्कार्पियो कार लूट में शामिल मिंटू मोतला से पूछताछ में जानकारी मिली है कि वह कुख्यात हत्यारा आशु जाट के साथ मिलकर वारदात करता था। आशु जाट ने ग्रेटर नोएडा में सीनियर मैनेजर गौरव चंदेल की हत्या की थी। बिसरख कोतवाली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आशु जाट के साथ मिलकर स्कार्पियों लूटने वाले बदमाश को चेरी काउंटी हाउसिंग सोसायटी के समीप से धर दबोचा। 

अभियुक्त की पहचान नीटू शर्मा के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे का रहने वाला है। आशु जाट के जेल जाने के बाद से मिंटू और नीटू ही आशू जाट के गिरोह का संचालन कर रहे थे। मिंटू को एक सप्ताह पहले बिसरख कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा था। उससे पूछताछ में ही नीटू का नाम प्रकाश में आया है। 

कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि करीब एक साल पहले बदमाशों ने बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर ठेकेदार से गनप्वाइंट पर स्कार्पियो कार लूटी थी। लूट में नीटू भी शामिल था। आशु के जेल जाने के बाद नीटू गिरोह में मुख्य रूप से सक्रिय हो गया था। आशु जाट ढाई लाख रुपये का इनामी रह चुका है। उसने बीते वर्ष 6 जनवरी 2019 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निजी कंपनी के प्रबंधक गौरव चंदेल की हत्या करके कार लूट ली थी। उसके बाद बदमाश ने गाजियाबाद में भी कार लूटी थी। एक साल तक पुलिस की आंखों में धूल झोंककर आशु मुंबई पहुंच गया था। 

मुंबई और हापुड़ पुलिस ने उसको मुंबई से धर दबोचा था। वह हुलिया बदलकर वहां फल बेच रहा था। फिलहाल आशु जाट जेल में है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने उसके गैंग की कमान संभाल रहे मिंटू और नीटू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का मानना है कि इन दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी से आशु जाट गैंग की रीढ़ टूट गई है। आशु जाट की पत्नी और उसका एक निकट साथी पहले से ही जेल में हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.