महिलाओं ने पुलिस से कहा- सड़क किनारे कार में शराब पीते हैं लोग, लाउड म्यूजिक बजाना आम बात

Greater Noida West : महिलाओं ने पुलिस से कहा- सड़क किनारे कार में शराब पीते हैं लोग, लाउड म्यूजिक बजाना आम बात

महिलाओं ने पुलिस से कहा- सड़क किनारे कार में शराब पीते हैं लोग, लाउड म्यूजिक बजाना आम बात

Tricity Today | पुलिस के साथ संवाद

Greater Noida News : शनिवार की शाम ग्रेटर नोएडा वेस्ट की दिव्यांश फ्लोरा और ऐश्वर्यम सोसाइटी में 'पुलिस जनसंवाद' हुआ। इस बैठक में गौर सिटी-2 के चौकी इंचार्ज, साइबर क्राइम सेल और महिला सेल की टीम शामिल हुई। दोनों हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ने अपनी समस्याएं पुलिस अफसरों के साथ साझा कीं। पुलिस ने कुछ समस्याओं को जल्द खत्म करने का आश्वासन दिया है, कुछ समस्याओं का समाधान करने के लिए योजना बनाई जाएगी। महिलाओं से जुड़े अपराध और साइबर क्राइम पर लंबी चर्चा हुई है। महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।

महिलाओं ने कहा- सड़क किनारे कारों में बैठकर शराब पीते हैं लोग
महिलाओं ने बताया कि गौर सिटी-2 में सड़क किनारे गाडियों में लोग शराब पीते हैं। जिसके चलते यहां से आवागमन करते वक्त महिलाएं असहज महसूस करती हैं। बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। महिलाओं ने इस समस्या को तत्काल खत्म करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह परेशानी जल्दी दूर कर दी जाएगी। लोगों ने बताया कि ट्रैफिक जाम की समस्या बहुत ज्यादा हो गई है। सोसाइटी से बाहर निकलते ही लंबे जाम में फंस जाते हैं। कई बार तो एक घंटे तक जस का तस खड़े रहना पड़ता है। दिव्यांश फ्लोरा के निवासियों ने एक पत्र ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सहायक पुलिस आयुक्त के नाम दिया है। जिसमें पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की बात कही गई है। सोसायटी की महिलाओं और बच्चों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देनी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है। साइबर क्राइम के विषय पर बात हुई और निवासियों को बताया गया कि बिसरख कोतवाली में साइबर सेल की एक यूनिट का गठन हुआ है, जो साइबर अपराध पर काम करेगी। पुलिस अफसरों ने निवासियों को बताया कि फोर्टीन्थ एवेन्यू के पास से अतिक्रमण हटाकर के जाम की समस्या को बहुत हद तक कम किया गया है।

दिव्यांश फ्लोरा हाउसिंग सोसायटी की ओर से यह 5 मांग रखी गईं
 
1. पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए : लोगों ने कहा कि महिलाओं, बच्चों और समग्र सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम गौर सिटी-2 में गश्त बढ़ाने का अनुरोध करते हैं। हमने सोसायटी क्षेत्र के बाहर कई मामले देखे हैं, जहां लोग कारों के अंदर शराब का सेवन करते हैं। परिसर के बाहर असामाजिक गतिविधियां करते हैं। कारों में बहुत ऊंची आवाज में संगीत बजाते हैं। 

2. सोसायटी में आत्मरक्षा शिविर लगे : निवासियों ने कहा कि हमारे बच्चे और महिलाएं अपनी रक्षा खुद कर सकें, यह अपराध रोकने में बहुत मददगार होगा। पुलिस विभाग बड़े लाभ के लिए आत्मरक्षा शिविर की व्यवस्था करे। हम वरिष्ठ नागरिकों के साथ नियमित बैठक और सुरक्षा गार्डों की ब्रीफिंग का अनुरोध करते हैं। एओए इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार है। 

3. किरायेदार सत्यापन : सोसायटी को किसी भी तरह के हंगामे से मुक्त रखने के लिए यह आवश्यक है कि किरायेदार सत्यापन उचित तरीके से किया जाए। रखरखाव टीम के साथ किरायेदारों के त्रैमासिक और मासिक सत्यापन की आवश्यकता होनी चाहिए।

4 . बाहरी यातायात के मुद्दे : लोगों ने कहा, गौर सिटी-2 क्षेत्र की यातायात स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन ट्रैफिक जाम को हल करने के लिए हमें लंबे समय तक पुलिस के समर्थन की आवश्यकता है। हम व्यस्त समय के दौरान सुबह और शाम यातायात पुलिस की तैनाती चाहते हैं। ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों के लिए सख्त कार्रवाई की सराहना करते हैं। 

5. सिंगल पॉइंट कॉन्टैक्ट : निवासियों ने कहा कि पूरी दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी के लिए सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट रखा जाए तो यह बहुत मददगार होगा। यह व्यवस्था किसी भी मुद्दे को हल करने और अत्यावश्यकता बहुत मददगार होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.