ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, चाकू लगने से पति की मौत

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, चाकू लगने से पति की मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, चाकू लगने से पति की मौत

Tricity Today | BIG BREAKING

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार को पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति की मौत हो गई है। शहर की एक हाउसिंग सोसाइटी में रविवार को पति और पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने अपनी छाती पर चाकू से वार किया। गंभीर हालत में व्यक्ति को अस्पताल में ले जाया। लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।

बिसरख थाना प्रभारी अनिता चौहान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित ट्राईडेंट एम्बेसी हाउसिंग सोसाइटी में वरुण गौतम अपनी पत्नी ज्योति गौतम के साथ रहता था। दोनों में रविवार को किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हो गया। इसके चलते वरुण गौतम ने अपनी छाती पर 2 बार वार किया। जिसके वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसकी पत्नी ज्योति ने उसको अस्पताल में एडमिट करवाया। अनिता चौहान ने बताया कि इलाज के दौरान वरुण गौतम की मौत हो गई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने वरुण गौतम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.