Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट समेत अलग-अलग जगहों से एक दर्जन लोग गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात विभिन्न जगहों से करीब एक दर्जन लोगों को अलग-अलग आरोपों में गिरफ्तार किया है। इनमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट समेत नोएडा शहर के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तारी हुई हैं। ये लोग शराब पीकर शहर की सड़कों पर गुंडागर्दी कर रहे थे। इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करके जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि नोएडा फेस-2 थाने की पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान यतीम नामक कथित बदमाश को देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि नोएडा फेस-2 थाने की पुलिस ने ही संजीव नामक युवक को सवा किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा फेस- 3 थाने की पुलिस ने छोटू तथा नितिन कुमार नामक दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 300 पव्वा अंग्रेजी शराब बरामद जब्त की है। उन्होंने बताया कि फेस-3 थाने की पुलिस ने मामूरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर चाकू से हमला करने के आरोपी रामलाल पाल को गिरफ्तार किया है। प्रवक्ता के मुताबिक फेस -3 थाने की पुलिस ने बीती रात शराब पीकर कथित तौर पर हंगामा कर रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।