प्रभात फेरी निकालकर राम मंदिर के लिए किया जागरूक, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : प्रभात फेरी निकालकर राम मंदिर के लिए किया जागरूक, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

प्रभात फेरी निकालकर राम मंदिर के लिए किया जागरूक, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Tricity Today | प्रभात फेरी करते संगठन के सदस्य

पंचशील हायनिश की श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान योजना की टीम ने रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसाइटी में प्रभात फेरी निकाली। सोसाइटी के लोगों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। प्रभात फेरी सुबह 9: 30 बजे से शुरू की गई। इस दौरान टीम ने सोसायटी के निवासियों में राम मंदिर को लेकर जागरूकता फैलाई। प्रभात फेरी, पंचशील हायनिश से निकल कर सुपरटेक, अरिहंत गार्डेन होते हुए बिसरख गोल चक्कर तक गई। पंचशील हायनिश में इस संबंध में 50 लोगों की एक टीम बनाई गई है। 

यह टीम 15-17 जनवरी के दौरान लोगों के घरों में जाकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए समर्पण राशि इकट्ठा करेगी। लोग अपनी क्षमता और श्रद्धा के मुताबिक मंदिर निर्माण के लिए दान देंगे। सोसायटी के निवासी आलोक द्विवेदी ने बताया कि आरएसएस, भाजपा और विश्व हिन्दू परिषद पूरे देश में 15 जनवरी से इस तरह का अभियान शुरू करेंगे। पर इस मुहिम का लक्ष्य पैसा इकट्ठा करना नहीं है। इस अभियान के जरिए हम देश के सभी धर्मों के नागरिकों को श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में अपना योगदान देने का मौका दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों की सहभागिता है। 

आगामी 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में योगदान करेगें। अभियान की अगुवाई कर रहे धीरज त्रिपाठी ने कहा कि हमने सभी टॉवरों के लिए 4-4 लोगों की एक टीम बनाई है। यह टीमें अपने टॉवर के सभी फ्लैट्स में जाकर समर्पण राशि इकट्ठा करेंगी। समर्पण राशि के लिए 10 रुपये, 100 रुपये और 1000 रुपये के कूपन प्रिंट कराए गए हैं। सोसायटी के लोग रुपये देकर राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में अपना योगदान कर सकेंगे। 

प्रभात फेरी में कई संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए। पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। प्रभात फेरी के दौरान लोगों ने अपनी बालकनी में आकर लोगों का अभिवादन किया। प्रभात फेरी में प्रशांत यादव, अमित द्विवेदी, मुकेश सिंह, केपी सिंह, रोहित तिवारी, महेश गुप्ता, दिलीप शुक्ला, पीयूष अग्रवाल, अरुणजय, रक्तमणि पांडेय, अखिलेश सिंह, अरुण तिवारी, गीतम ठाकुर, विवेक ओझा, संदीप त्यागी,  विनय श्रीवास्तव, पंकज, सौरव दुबे, विवेक केशरी, रोहित तिवारी, विष्णु श्रीवास्तव और क्रांति मिश्रा मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.