सोसाइटी में 6 घंटे तक नहीं मिला लोगों को पानी, बिल्डर ने बताई प्राधिकरण की गलती

Greater Noida West: सोसाइटी में 6 घंटे तक नहीं मिला लोगों को पानी, बिल्डर ने बताई प्राधिकरण की गलती

सोसाइटी में 6 घंटे तक नहीं मिला लोगों को पानी, बिल्डर ने बताई प्राधिकरण की गलती

Tricity Today | Greater Noida West

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रोजाना कोई ना कोई समस्या अटकी रहती है। रविवार को भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हजारों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित पॉम ओलंपिया हाउसिंग सोसाइटी में रविवार को पानी की किल्लत रही है। सोसाइटी के लोगों को करीब 4 से 6 घंटों तक बिना पानी के रहना पड़ा है। इस मामले के बाद लोगों ने जब इसकी जानकारी बिल्डर को दी तो बिल्डर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की गलती बताई है। हालांकि अब शाम को पानी की आपूर्ति दोबारा शुरू हो गई है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पॉम ओलंपिया सोसाइटी में 12 टॉवर हैं। यहां करीब 1500 परिवार रह रहे हैं। इस सोसाइटी में पानी के लो प्रेशर की समस्या से लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। रविवार को यह दिक्कत बढ़ गई। सुबह पहले एक टॉवर में पानी पहुंचा। फिर धीरे-धीरे यह समस्या सभी टॉवरों में हो गई। इससे लोग परेशान हो गए। लोगों को 4 से 6 घंटे तक बिना पानी के रहना पड़ा। 

सोसाइटी के एओए के सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोसाइटी में लो प्रेशर की समस्या आए दिन रहती है। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। रविवार को यह समस्या और बढ़ गई। किसी के किचन में पानी पहुंचा तो किसी के वॉशरूम में। इससे लोग परेशान हो गए। लोग बिल्डर आफिस में पहुंचे तो बताया गया कि यह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से दिक्कत है। सिंह ने बताया कि इसके बाद प्राधिकरण के अफसरों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शाम तक समस्या दूर हो जाएगी। शाम के समय पानी की आपूर्ति सुचारु हो गई।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.