Greater Noida West में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में बड़ी जानकारी हाथ लगी

Breaking: Greater Noida West में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में बड़ी जानकारी हाथ लगी

Greater Noida West में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में बड़ी जानकारी हाथ लगी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक दर्दनाक खबर सामने आ गई है। एक हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस छानबीन कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गैलेक्सी वेगा हाउसिंग सोसाइटी में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि बीते दिनों व्यक्ति के पिता ने अपने बेटे को कॉल किया था। लेकिन जब बेटे ने कॉल नहीं उठाया तो उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मंगलवार को युवक के घर पहुंची। जहां व्यक्ति का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की जानकारी पुलिस ने व्यक्ति के परिजनों को दे दी है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति की शादी काफी समय पहले हो गई थी। लेकिन कुछ दिनों पहले ही उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में था। सोसायटी में रहने वाले लोग आशंका जता रहे है कि इसी कारण व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.