ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसाइटी में बड़ा हादसा, दो बच्चे शाफ्ट में गिरे, हालत नाजुक

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसाइटी में बड़ा हादसा, दो बच्चे शाफ्ट में गिरे, हालत नाजुक

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसाइटी में बड़ा हादसा, दो बच्चे शाफ्ट में गिरे, हालत नाजुक

Tricity Today | Greater Noida BREAKING

Greater Noida West : मंगलवार की दोपहर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाउसिंग सोसायटी में बड़ा हादसा हुआ है। कुछ बच्चे सोसाइटी में खेल रहे थे और खेलते-खेलते दो बच्चे शाफ्ट में गिर गए। दोनों गंभीर रूप से घायल है। परिजनों ने दोनों बच्चों को इलाज के लिए नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया है। जहां एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंच रही है।

बच्चे कैसे शाफ्ट में गिरे
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र अंतर्गत ईको विलेज-2 हाउसिंग सोसाइटी की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोसाइटी में कुछ बच्चे खेल रहे थे और खेलते-खेलते दो बच्चों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों बच्चे शाफ्ट में गिर गए। वहां खेल रहे अन्य बच्चों से चिल्लाना शुरू कर दिया तो मौके पर भीड़ पहुंच गई। जिसके बाद दोनों बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए नोएडा में स्थित कैलाश अस्पताल में एडमिट करवाया। जहां एक बच्चे की हालत नाजुक और दूसरे बच्चे की हालत खतरे में है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.