गणतंत्र दिवस पर WOW ने भारतीय परिधान में की साइकिलिंग, महिलाओं को दिया यह बड़ा संदेश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : गणतंत्र दिवस पर WOW ने भारतीय परिधान में की साइकिलिंग, महिलाओं को दिया यह बड़ा संदेश

गणतंत्र दिवस पर WOW ने भारतीय परिधान में की साइकिलिंग, महिलाओं को दिया यह बड़ा संदेश

Tricity Today | गणतंत्र दिवस पर WOW ने भारतीय परिधान में की साइकिलिंग

आज 72वें गणतंत्र दिवस पर ग्रेटर नोएडा वीमेन ऑन व्हील्स साइकिलिंग क्लब की महिलाओं ने एक विशेष साईकल यात्रा का आयोजन पारंपरिक परिधान में किया है। जिसका प्रयोजन अपनी जड़ों से जुड़े रहने और भारतीय पर्वों को हृदय से मनाने का संदेश केंद्र बिंदु रहा है।

WOW की संस्थापक विजेता पांडे ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर ग्रेटर नोएडा वीमन ऑन वहीकल साइकलिंग क्लब (WOW) की महिलाओं ने एक विशेष साइकिलिंग यात्रा निकाली है। यह साइकिलिंग यात्रा महिलाओं ने पूरे पारंपरिक परिधान से की है। महिलाओं ने साड़ी पहनकर साइकिलिंग की है।

विजेता पांडे ने बताया कि साड़ी को भारतीय पारंपरिक वेशभूषा का प्रतीक माना जाता है। इसी महत्वता के साथ आज यह साइकिल में राज्यों का आयोजन किया गया है। जरूरी है कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के साथ साथ देश की संस्कृति का भी ध्यान रखना चाहिए। हमारे देश के वीर जवानों ने देश के सांस्कृतिक को बचाने के लिए अपने जान भी न्यौछावर की है। अपने देश के शहीदों को याद करते हुए और देश की परंपरा और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए आज WOW ने साड़ी पहनकर साइकिलिंग की है। 

उनकी टीम का मानना है कि आजकल की महिला सोचती हैं कि सांस्कृतिक को साथ लेकर हम कुछ नहीं कर सकती हैं। लेकिन आज WOW ने साड़ी पहनकर साइकिलिंग करके साबित किया है कि भारतीय संस्कृतिक और परंपरा के साथ मिलकर भी बहुत आगे बढ़ सकते हैं। लोगों को जागरूक और प्रदूषण के खिलाफ लड़ने के लिए इस साइकिलिंग का आयोजन किया गया है। आज के समय में प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। इसलिए हम सभी को थोड़ी-बहुत दूरी के लिए साइकिल का प्रयोग करना चाहिए। WOW की सदस्य खुद मार्किट और आस-पास जाने के लिए साइकिलिंग का इस्तेमाल करती है। इस दौरान वैजयंती, नेहा, नीतू, भावना, वासिमा, रेणुका, गीता, दिव्या, सोनाली, रेखा, अनामिका, रितु, सन्नू, शैलजा, शिप्रा और अन्वेषिका आदि महिलाएं शामिल हुए है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.