ऑपरेशन के दौरान औजार हिलने पर महिला कर्मचारी का मुंह फोड़ा, शिकायत वापस लेने का दबाव

बिसरख सीएचसी की गाइनेकोलॉजिस्ट पर आरोप : ऑपरेशन के दौरान औजार हिलने पर महिला कर्मचारी का मुंह फोड़ा, शिकायत वापस लेने का दबाव

ऑपरेशन के दौरान औजार हिलने पर महिला कर्मचारी का मुंह फोड़ा, शिकायत वापस लेने का दबाव

Tricity Today | महिला कर्मचारी का मुंह फोड़ा

Greater Noida West : बिसरख सीएचसी (Bisrakh CHC) पर तैनात एक महिला कर्मचारी को एक डॉक्टर ने बुरी तरह पीट दिया। घटना मंगलवार की है। पीड़िता का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान गलती से एक हिल गया। इस पर गाइनेकोलॉजिस्ट आगबबूला हो गई। उसने उसी औजार से उसके मुंह पर बुरी तरह मारा। इससे मुंह फूट गया। पीड़ित महिला कर्मचारी ने नजदीकी चौकी पर डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़िता का आरोप है कि अब उस पर केस को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। घटना के तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़िता का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपने साथ हुई आपबीती बताई है। 
क्या है पूरा मामला
रीना देवी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि वह गौर सिटी में परिवार के साथ रहती हैं। बिसरख सीएचसी में एक आया के तौर पर काम करती हैं। वह करीब डेढ़ साल से यहां पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 3:30 बजे दोपहर महिला गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर गुरप्रीत अस्पताल एक महिला की नसबंदी कर रही थीं। उस ऑपरेशन में रीना भी मौजूद थीं। रीना ने बताया कि उनके हाथ से एक औजार हिल गया। इस पर डॉक्टर आगबबूला हो गईं और उन्होंने उसी औजार से उनके मुंह पर मार दिया। रीना का आरोप है कि उसने इसके लिए डॉक्टर से माफी मांगी। लेकिन, उन्होंने एक न सुनी और मुंह पर औजार मारने से दांत और होंठ पर काफी चोटें आईं हैं। 

तीन दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई  
रीना देवी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में सीएचसी और नजदीकी चौकी पर शिकायत दी है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है। उन पर हॉस्पिटल की ओर से शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। सुनवाई ना होने पर महिला ने एक वीडियो बनाकर जारी किया है, जिसमें अपने साथ हुई घटना के बारे में वह बता रही हैं। इस मामले में सीएचसी बिसरख के डॉक्टर एसके मिश्रा से बातचीत की गई हैं। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.