ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, हर उम्र के लोगों ने लिया हिस्सा

Happy Teacher Day : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, हर उम्र के लोगों ने लिया हिस्सा

 ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, हर उम्र के लोगों ने लिया हिस्सा

Tricity Today | कार्यक्रम का आयोजन

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एसकेए ग्रीन आर्च सोसाइटी के निवासियों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां निवासियों ने कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। दरअसल, भारत हर साल डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को उनके योगदान और उपलब्धियों को श्रद्धांजलि के रूप में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्कुल से लेकर कॉलेजों तक छात्र-छात्राएं बड़े ही धुमधाम से उनकी जयंती मनाते हैं। इस दिन छात्र अपने शिक्षकों का सम्मान करते हैं। 5 सितंबर, 1888 को जन्मे डॉ.राधाकृष्णन ने न केवल भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया बल्कि एक विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न से सम्मानित भी थे।

हर उम्र के लोगों ने खेल में लिया हिस्सा
सोसाइटी के सदस्य ने बताया कि शिक्षक दिवस के सम्मान में सोसाइटी प्रांगण में 3 साल और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन एसकेए सृष्टि समूह की ओर से करवाया गया है। इस दौरान बच्चों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
 श्रेणी 3 साल से 6 साल तक
 प्रथम पुरस्कार-
अर्णव गुप्ता (एस्टर 608)
 दूसरा पुरस्कार- नविश सिन्हा (आर्किड 1211)
 तीसरा पुरस्कार- आराध्या महतो (एस्टर 603)

 श्रेणी 7 साल से 10 साल
प्रथम पुरस्कार- अस्मी नंदा (आर्किड 2210)
दूसरा पुरस्कार- तपस्या (आर्किड 1116)
तीसरा पुरस्कार- मिशिका चौहान (एस्टर 1806)
तीसरा पुरस्कार- आदित्री भट्टाचार्य (ट्यूलिप 3022)
 श्रेणी 11 साल 15 से साल
प्रथम पुरस्कार- अविष्का रावत (जिन्निया 2832)
दूसरा पुरस्कार- इशिता श्रीवास्तव (जिन्निया 727)
तीसरा पुरस्कार- ज्योत्सना सिंह (आर्किड 1214)
तीसरा पुरस्कार- आयुषी राघव (एस्टर 103)

 श्रेणी 15 साल से 19 साल
प्रथम पुरस्कार- लक्ष्य डोगरा (ट्यूलिप 623)
दूसरा पुरस्कार- शिवांश रावत (ट्यूलिप 1218)

 श्रेणी 20 साल से अधिक
प्रथम पुरस्कार- सुष्मिता सेन गुप्ता (जिन्निया 1828)
दूसरा पुरस्कार- अंजलि बिष्ट (आर्किड 1115)
तीसरा पुरस्कार- देवेंद्र प्रताप सिंह (जिन्निया 2826)

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.