नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक लगा भीषण जाम, कोई इधर तो कोई उधर भाग रहा, सैकड़ों लोग परेशान

Traffic Alert : नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक लगा भीषण जाम, कोई इधर तो कोई उधर भाग रहा, सैकड़ों लोग परेशान

नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक लगा भीषण जाम, कोई इधर तो कोई उधर भाग रहा, सैकड़ों लोग परेशान

Tricity Today | Jam

Greater Noida West : शहर में आज शनिवार की शाम को काफी स्थानों पर जाम लगा हुआ है। नोएडा के पृथला फ्लाईओवर से लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक मूर्ति गोल चक्कर तक भीषण जाम लगा हुआ है। ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद है, लेकिन उसके बावजूद भी हालात काबू से बाहर है। बताया जा रहा है कि वीकेंड होने की वजह से लोग सड़कों पर निकले हैं। इसी वजह से जाम की स्थिति पैदा हुई है।

लोग काफी घंटे से जाम में फंसे हुए
नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ जाने वाली विजेता राठौर का कहना है कि वह पिछले आधा घंटा से जाम में फंसी हुई है। उनको पृथला फ्लाईओवर से एक मूर्ति गोल चक्कर की तरफ जाना है। रास्ते में भीषण जाम लगा हुआ है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद है, लेकिन हालात काबू से बाहर हैं। हजारों वाहन सड़कों पर खड़े हुए हैं। कोई इधर तो कोई उधर भाग रहा है।

नोएडा के इन स्थानों पर वाहनों का दबाव अधिक
ऐसी हालत ग्रेटर नोएडा और नोएडा को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे की है। एक्सप्रेसवे पर दलित प्रेरणा स्थल के पास वाहनों का दबाव अधिक है। वहीं दूसरी ओर सेक्टर-18, सेक्टर-37, नोएडा सेक्टर-5, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-16 में भी वाहनों का दबाव अधिक है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर खड़े हुए हैं, जो यातायात को सामान्य करवाने में लगे हुए हैं। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक सामान्य चल रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.