तेज बारिश से पानी-पानी हुआ ग्रेटर नोएडा वेस्ट, कई किलोमीटर लम्बे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे

Traffic Alert : तेज बारिश से पानी-पानी हुआ ग्रेटर नोएडा वेस्ट, कई किलोमीटर लम्बे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे

तेज बारिश से पानी-पानी हुआ ग्रेटर नोएडा वेस्ट, कई किलोमीटर लम्बे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कई किलोमीटर लंबा जाम लगा

Greater Noida West : तेज बारिश के कारण ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इस समय भीषण जाम लगा हुआ है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित यथार्थ अस्पताल से लेकर चार मूर्ति गोल चक्कर तक कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। ऐसे में सैकड़ों वाहन इस जाम में फंसे हुए हैं। मौके पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौजूद हैं, लेकिन यातायात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रैफिक पुलिस वाले यातायात को सामान्य करवाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

यथार्थ अस्पताल से चार मूर्ति गोल चक्कर तक जाम
ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इस समय तेज बारिश हो रही है। बारिश होने की वजह से सड़कों पर पानी जमा हो गया है और इसी कारण जाम की स्थिति पैदा हुई है। यथार्थ अस्पताल से लेकर चार मूर्ति गोल चक्कर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। इसके अलावा एक मूर्ति गोल चक्कर की तरफ भी जाम की स्थिति पैदा हुई है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इस समय सैकड़ों वाहन सड़कों पर फंसे हुए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.