ग्रेटर नोएडा में होम आइसोलेटिड मरीजों ने 43 ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाए

राहत मिली : ग्रेटर नोएडा में होम आइसोलेटिड मरीजों ने 43 ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाए

ग्रेटर नोएडा में होम आइसोलेटिड मरीजों ने 43 ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाए

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में होम आइसोलेटिड मरीजों ने 43 ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाए

- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दो केंद्रों में ऑक्सीजन के लिए पहुंचे लोग
- यमुना प्राधिकरण के केंद्र का जेवर विधायक ने निरीक्षण किया

होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण अपने केंद्रों से ऑक्सीजन सिलेंडर भरवा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपने दो केंद्रों से 43 सिलेंडरों में ऑक्सीजन गैर भरवाई है। वहीं, प्राधिकरण ने कामगारों को काम दिलाने के लिए योजना तैयार की है। इसके लिए एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, यमुना प्राधिकरण के केंद्र का रविवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण ने कोविड महामारी को लेकर चल रहे कामों की समीक्षा की है। इस बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपचंद्र, ओएसडी सचिन कुमार सिंह, ओएसडी एसपी शुक्ला, जीएम परियोजना एके अरोड़ा, जीएम वित्त एचपी वर्मा और जीएम नियोजन मीना भार्गव आदि मौजूद रहीं। सीईओ नरेंद्र भूषण ने कहा कि कामगारों को काम जरूर मिले। इसकी योजना बनाई जाए। उन्होंने इसके लिए प्रबंधक ज्ञानेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी है। वह रोजाना डेल्टा सेक्टर के लेबर चौक पर जाएंगे और सभी को काम दिलाने का प्रयास करेंगे।

गैस भरवाने के लिए पहुंच रहे लोग
प्राधिकरण ने होम आइसोलशन में रह रहे मरीजों के लिए आक्सीजन सिलेंडर भरवाने के लिए दो केंद्र शुरू किए हैं। रविवार को सिटी पार्क केंद्र पर 28 और बालक इंटर कॉलेज केंद्र पर 15 सिलेंडर आए। प्राधिकरण ने 5 घंटे में ही भरवाकर सिलेंडर दे दिए। यहां रोजाना यह सुविधा 10 बजे से 1 बजे तक मिलेगी। जरूरतमंद यहां से ऑक्सीजन सिलेंडर भरवा सकते हैं।

जेवर विधायक का निरीक्षण किया
यमुना प्राधिकरण ने मिर्ज़ापुर के पास सेक्टर-18 में ऑक्सीजन रिफिलिंग के काउंटर शुरू किया है। इस केंद्र का जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन इस केंद्र से मिल सकेगी। इसके लिए दो मोबाइल नंबर 7042795907 व 7895284034 भी जारी किए गए हैं।

81 सिलेंडर हरिद्वार भेजे गए
फ्लैट खरीदारों की संस्था नेफोवा ने रविवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में ऑक्सीजन की जरूरत पूरा करने के लिए 56 खाली सिलिंडर भेल हरिद्वार भेजे हैं। इसमें 40 बड़े और 16 छोटे सिलेंडर हैं। नेफोवा उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सिलेंडर भरवाने और आने जाने का ट्रांसपोर्ट का खर्चा सोसाइटी सदस्य वहन कर रहे हैं। वहीं, नेफोमा की टीम ने भी रविवार को 25 सिलेंडर भेजे हैं। नेफोमा महासचिव रश्मि पाण्डेय ने बताया कि 25 आक्सीजन सिलेंडर हरिद्वार भेजे गए हैं। ये सिलेंडर सोमवार सुबह तक आ जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.