Greater Noida West : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में तैनात जवान सतेंद्र सिंहनिवासी छोटी मिलक रोजायाकूबपुर ने 3 जनवरी 2025 की शाम को कैंसर से जूझते हुए अंतिम सांस ली। अपनी अंतिम घड़ी में उन्होंने परिवार और साथियों से विदाई ली।
राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
4 जनवरी 2025 को पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ सतेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने अपने साथी को अंतिम सलामी दी। उनके बलिदान और सेवाओं को नमन किया। उनके अंतिम संस्कार में सेना के अधिकारी, जवान, गांव के लोग और परिवारजन उपस्थित रहे।
सेवा और समर्पण के प्रतीक थे सतेंद्र सिंह
सतेंद्र सिंह ने देश सेवा में अपने जीवन का बड़ा हिस्सा समर्पित किया। उनके निधन से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा गांव शोक में है। सेना के अधिकारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी सेवा और समर्पण हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा। सतेंद्र सिंह को दी गई यह सैन्य विदाई उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उनका नाम हमेशा उन सैनिकों की सूची में रहेगा जिन्होंने देश की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित किया।