आईटीबीपी जवान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बड़े भाई की 20 दिन पहले हुई थी मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बड़ी खबर : आईटीबीपी जवान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बड़े भाई की 20 दिन पहले हुई थी मौत

आईटीबीपी जवान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बड़े भाई की 20 दिन पहले हुई थी मौत

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। छोटी मिलक गांव निवासी आईटीबीपी (Indo-Tibetan Border Police) जवान सत्येंद्र बैसला का शनिवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग शामिल हुए। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते उनका शुक्रवार शाम निधन हुआ था। शनिवार को जवान का उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

एएसआई के पद पर थे कार्यरत
ग्रेनो वेस्ट के छोटी मिलक गांव निवासी समाजसेवी अनिल कुमार ने बताया कि उनके गांव निवासी 48 वर्षीय सत्येंद्र बैसला आईटीबीपी में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। सत्येंद्र बैसला का शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से जटिल बीमारी से ग्रसित थे। शुक्रवार शाम को उन्होंने यशोदा अस्पताल में अंतिम सांस ली। शनिवार को जवान का उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे इशांत ने पिता को अंतिम विदाई दी। जवान की मौत से क्षेत्र में मातम छा गया। सत्येंद्र अपने पीछे परिवार में तीन बच्चे छोड़ गए हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। बेटी की शादी 18 नवंबर को हुई थी। बेटी गमगीन है। 

बड़े भाई की 20 दिन पहले हुई मौत
ग्रामीणों ने बताया कि जवान के बड़े भाई प्रेम सिंह की 20 दिन पहले मौत हो गई थी। समाजसेवी अनिल नागर ने बताया कि सतेंद्र काफी मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्ति थे। वह गांव के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते रहते थे। उनके इस तरह चले जाने से पूरा गांव गमगीन हैं। गांव में कई घरों में तो चुल्हे भी नहीं जले।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.