चार मूर्ति और पेड़ों को हटाया, अब दिन-रात चलेगा अंडरपास का काम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट का किसान चौक हुआ साफ : चार मूर्ति और पेड़ों को हटाया, अब दिन-रात चलेगा अंडरपास का काम

चार मूर्ति और पेड़ों को हटाया, अब दिन-रात चलेगा अंडरपास का काम

Tricity Today | चार मूर्ति और पेड़ों को हटाया

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट से किसान चौक को अब पूरी तरीके से हटा दिया गया है। किसान चौक खाली हो गया है। जहां पर भगवान गौतम बुद्ध की चार मूर्ति लगी हुई थी। उसको हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी को कहना है कि अब जेसीबी के माध्यम से जमीन को समांतर किया जाएगा। उसके बाद आगे का कार्य शुरू होगा। यहां पर अंडरपास बनेगा। जिसके लिए किसान चौक (गौर सिटी चौराहा) से चारमूर्ति को पूरे तरीके से हटा दिया गया।
760 मीटर लंबा और 82 करोड़ की लागत
आपको बता दें कि यह अंडरपास लगभग 760 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा होगा। इसके निर्माण पर अनुमानित 82 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसे 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है। अंडरपास बनने के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए अस्थायी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। जिससे यातायात को डायवर्ट किया जा सके और निर्माण कार्य बिना रुकावट के हो सके। पहले चरण में बिसरख की तरफ किसान चौक से 60 मीटर रोड पर निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
800 पेड़ होंगे शिफ्ट और 200 काटे जाएंगे
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक (चार मूर्ति गोल चक्कर) पर प्रस्तावित अंडरपास के निर्माण के लिए वन विभाग ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को 800 पेड़ों को शिफ्ट करने और 200 पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी है। इस अंडरपास का निर्माण स्थानीय निवासियों और यात्रियों को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जिसके तहत यहां बड़े पैमाने पर पेड़ों को हटाना आवश्यक हो गया है।Image

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.