अरिहंत आरडेन के अध्यक्ष बने लोकेश त्यागी, अशोक सिंह उपाध्यक्ष और नीतीश चतुर्वेदी सचिव, देखिए पूरी कार्यकारिणी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : अरिहंत आरडेन के अध्यक्ष बने लोकेश त्यागी, अशोक सिंह उपाध्यक्ष और नीतीश चतुर्वेदी सचिव, देखिए पूरी कार्यकारिणी

अरिहंत आरडेन के अध्यक्ष बने लोकेश त्यागी, अशोक सिंह उपाध्यक्ष और नीतीश चतुर्वेदी सचिव, देखिए पूरी कार्यकारिणी

Tricity Today | अध्यक्ष लोकेश त्यागी

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत आरडेन हाउसिंग सोसायटी में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न हो गया है। इस चुनाव में लोकेश त्यागी को सर्वसम्मति से बोर्ड सदस्यों ने अध्यक्ष चुना है। अशोक कुमार सिंह उपाध्यक्ष और नीतीश कुमार चतुर्वेदी सचिव निर्वाचित हुए हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पिछली कार्यकारिणी में सचिव थे। लोकेश ने कहा, "हमारा लक्ष्य सोसायटी के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना है। हम मिलकर सोसायटी के विकास के लिए काम करेंगे।"

एओए की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ने मैनेजमेंट बोर्ड की पहली बैठक 29 मई को हुई थी। जिसमें नवनिर्वाचित 10 सदस्यों ने मैनेजमेंट बोर्ड के पदाधिकारियों का चुनाव किया। सर्वसम्मति से लोकेश त्यागी को अध्यक्ष चुना गया है। अशोक कुमार सिंह को उपाध्यक्ष और नीतीश कुमार चतुर्वेदी को सचिव चुना गया है। सत्यम श्रीवास्तव बतौर कोषाध्यक्ष जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रवीण कुमार संयुक्त सचिव और धीरेन्द्र सिंह संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। बोर्ड में चार एक्जीक्यूटिव मेम्बर हैं। एओए में देवेंद्र कुमार तेवतिया , दुर्गेश कुमार, संजीव कुमार और विद्या शुक्ला एक्जीक्यूटिव मेम्बर हैं।

सोसायटी को आदर्श निवास स्थल बनाने का प्रयास : त्यागी
लोकेश त्यागी ने कहा, "अरिहंत आर्डन हाउसिंग सोसायटी को एक आदर्श निवास स्थल बनाने का हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। सोसायटी में रहने वाले परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिलें, यही हम लोगों का प्राथमिक लक्ष्य है। यहां रहने वाला प्रत्येक निवासी खुद को सुरक्षित महसूस करेगा। यहां रहने वाले लोगों के मुद्दों और परेशानियों को पुलिस, प्राधिकरण प्रशासन व जनप्रतिनिधियों तक ले जाया जाएगा। उनका समाधान करवाया जाएगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.