ऐस सिटी सोसाइटी की एओए में बड़ा फेरबदल, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हटाए गए

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ऐस सिटी सोसाइटी की एओए में बड़ा फेरबदल, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हटाए गए

ऐस सिटी सोसाइटी की एओए में बड़ा फेरबदल, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हटाए गए

Tricity Today | हिमांशु गौड़ को नया अध्यक्ष और मनोज कुमार सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है।

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की Ace City हाउसिंग सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) बोर्ड में रविवार को बड़ा बदलाव किया गया है। एओए की रविवार को मीटिंग हुई। जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हटा दिया गया है। अब हिमांशु गौड़ को नया अध्यक्ष और मनोज कुमार सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है। निवासियों के मांग पर बोर्ड ने फेरबदल करने का निर्णय लिया। नए अध्यक्ष ने कहा कि सोसाइटी के हित को ध्यान में रखते हुए नए सदस्यों को कार्य करने का मौका दिया गया है।

ऐस सिटी एओए बोर्ड की रविवार को बैठक हुई। जिसमें 8 प्रस्ताव पारित किए गए हैं। जिनमें अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह और उपाध्यक्ष नीलू त्यागी को हटाने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। बड़ी बात यह है कि बोर्ड मीटिंग में यह दोनों अनुपस्थित थे। बोर्ड के 7 सदस्य मीटिंग में उपस्थित हुए। नए बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सदस्यों की काफी अच्छी छवि रही है। अब सोसाइटी इस बदलाव से काफी खुश है और उम्मीद करती है कि अब सोसाइटी की मूलभूत सुविधाओं में और अधिक तेजी से सुधार होगा। प्रगतिशील कार्यों में तीव्रता आएगी। आपको बता दें कि एओए में घमासान मचा था। पूर्व उपाध्यक्ष ने एओए पर गंभीर आरोप लगाए थे। स्थानीय निवासियों के साथ भी एओए के पदाधिकारियों की तीखी झड़पें हुई थीं।

एओए का नया बोर्ड इस तरह है
  1. हिमांशु गौड़ - अध्यक्ष
  2. मनोज कुमार सिंह - उपाध्यक्ष
  3. हरीश कुमार - सचिव
  4. आत्माराम सिंह - कोषाध्यक्ष
  5. चंदन कुमार - सदस्य
  6. ओमवीर सिंह - सदस्य
  7. उदय शंकर पाठक - सदस्य
  8. राजीव कुमार सिंह- सदस्य
  9. नीलू त्यागी- सदस्य

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.