मातृ पीठ कालीबारी कराएगा दुर्गा पूजा का आयोजन, इस तरह परफॉर्मर्स दिखाएंगे अपना जलवा

Greater Noida West : मातृ पीठ कालीबारी कराएगा दुर्गा पूजा का आयोजन, इस तरह परफॉर्मर्स दिखाएंगे अपना जलवा

मातृ पीठ कालीबारी कराएगा दुर्गा पूजा का आयोजन, इस तरह परफॉर्मर्स दिखाएंगे अपना जलवा

Tricity Today | दुर्गा पूजन का आयोजन

Greater Noida West : मातृ पीठ ग्रेटर नोएडा वेस्ट कालीबारी द्वारा दुर्गा पूजा आयोजन किया जा रहा है। यह मातृ पीठ 17 दिसंबर 2019 को स्थापि किया गया था। इसका उद्देश्य ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सबसे बड़ी काली बारी बनाना हैं I दुर्गा पूजा का आयोजन पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित जेएस गार्डन में 29 सितंबर, 2022 से 5 अक्टूबर, 2022 तक लगभग 7 दिनों का मेगा उत्सव होगा। यह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सबसे बड़े दुर्गा पूजा पंडालों में से एक है। जिसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विभिन्न सोसाइटीज के बंगाली परिवार शामिल हैं I 

संस्कृति से जुड़े रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही संस्था 
यह एक धर्मार्थ सामाजिक-सांस्कृतिक धार्मिक संगठन है। जिसका उद्देश्य बंगाली संस्कृति और विविधता को बढ़ावा देना है I यह संगठन लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजन क आयोजन करा रहा है। यह संस्था सभी प्रवासी बंगालियों को उनकी संस्कृति से जुड़े रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं I यह रक्तदान, वंचित बच्चों के लिए शिक्षा आदि जैसी परोपकारी गतिविधियों में शामिल होकर समाज में योगदान देने में विश्वास करती है I 

25 सितंबर को महालय और तर्पण विधि का किया जाएगा आयोजन
संगठन द्वारा रविवार को खूटी पूजा का आयोजन किया गया था। जिसने उत्सव की शुरुआत को चिह्नित किया। जिसके बाद 25 सितंबर को महालय और तर्पण विधि का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 7 दिवसीय पूजा कार्निवाल महा चतुर्थी 29 सितंबर से शुरू होकर महादशमी 5 अक्टूबर को देवी की आराधना तक होगा और इस आशा और विश्वास के साथ कि “आसचे बौछोर आबार हौबे (अगले साल दोबारा होगा)”I

इन परफॉर्मर्स के कार्यक्रमों का होगा आयोजन             
                                                                                                                                                                                 मातृ पीठ बैंड, हमसफर संगीत ग्रुप, दिल्ली एनसीआर और कोलकाता के कलाकार जैसे की स्वरलिपि संगीत अकादमी, टीएसएफ ग्रुप, सुभोमोय सेन, ईशा बनर्जी, राजर्षि देब्राय, सुमन मजूमदार (सा रे गा मा पा फाइनलिस्ट), सुपर्णा लाहिड़ी और जादूगर सचिन पॉल जैसे परफॉर्मर्स के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कॉर्पोरेट स्टॉल, इनेक्टस किरोड़ीमल कॉलेज द्वारा सीएसआर स्टॉल, स्कूली बच्चो द्वारा प्रदर्शन, प्रतियोगिताएं, जॉय राइड और फूड स्टॉल की व्यवस्था की जाएगी I

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.