ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों के लिए खास खबर, इस साल ही शुरू होगा मेट्रो का काम, पूरी जानकारी

खुशखबरी : ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों के लिए खास खबर, इस साल ही शुरू होगा मेट्रो का काम, पूरी जानकारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों के लिए खास खबर, इस साल ही शुरू होगा मेट्रो का काम, पूरी जानकारी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हजारों लोगों के लिए बड़ी खबर है। दिसंबर से वेस्ट मेट्रो का काम शुरू करने की तैयारी चल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भारत सरकार को प्रोजेक्ट को प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा है। केंद्र से परियोजना की स्वीकृति मिलते ही यह काम शुरू हो जाएगा। इसकी डीपीआर पहले ही भारत सरकार को भेज दी गई थी। दरअसल, एनएमआरसी की मंगलवार को बैठक हुई है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर परियोजना पर काम दिसम्बर के अंत तक शुरू होने की संभावना है।

15 दिसंबर को वित्तीय बोली खोलेगी
एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक प्रवीण कुमार मिश्रा ने कहा, "सभी स्वीकृतियां शीघ्र ही होने की संभावना है। एजेंसी को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन इसे जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो निर्माण करने वाली एजेंसी को अंतिम रूप देने के लिए एनएमआरसी 15 दिसंबर को वित्तीय बोली खोलेगी। नवंबर 2020 में NMRC ने उस एजेंसी को काम पर रखने की प्रक्रिया शुरू की जो मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण में लगी होगी।"

24 महीने में पूरा होगा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो लाइन के लिए भी टेंडर ओपन हो चुका है। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट पर करीब 1,100 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सिविल वर्क पर करीब 500 करोड़ रुपए के खर्च आने की उम्मीद है। काम शुरू होने के 24 महीने में इसे पूरा करने का लक्ष्य एनएमआरसी ने रखा है।

पांच स्टेशन बनेंगे
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सभी सेक्टर-सोसायटियों को कवर करने के लिए इस रूट को 9.15 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। पांच स्टेशन बनाए जाएंगे, ताकि वेस्ट की सभी बड़ी सोसायटी और सेक्टर के लोगों को सहूलियत मिले। वेस्ट मेट्रो नोएडा के सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-2 तक चलाने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक इस रूट पर सेक्टर-122, 123, सेक्टर-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टरॉ-12 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-2 के स्टेशन बनाए जाएंगे। 

जल्द होगा काम शुरू
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर ऋतु महेश्वरी (CEO Ritu Maheshwari IAS) ने बताया ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो का प्रोजेक्ट जल्दी शुरू हो जाएगा। शासन स्तर से इस रूट का प्रस्ताव केंद्र को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही एजेंसी से काम शुरू करा दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.