बड़ी बहन के साथ छोटे भाई ने किया दुष्कर्म, पीड़ित के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बेशर्मी: बड़ी बहन के साथ छोटे भाई ने किया दुष्कर्म, पीड़ित के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी बहन के साथ छोटे भाई ने किया दुष्कर्म, पीड़ित के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

  • ग्रेनो वेस्ट में बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है मामला
  • पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है

 

Greater Noida: रिश्तों को तार- तार करने वाली घटना ग्रेनो वेस्ट के एक गांव में हुई है जहां कलयुगी भाई ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता के गर्भवती होने पर घरवालों को मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि भाई- बहन दोनों नाबालिग हैं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक गांव में रहने वाली किशोरी का नाबालिग भाई उसके साथ कई दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। सोमवार को पीड़िता के अचानक रोने पर उसकी उसकी मां ने रोने का कारण पूछा तब पीड़िता ने पूरी कहानी बताई। परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली बिसरख पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।



कोतवाली बिसरख प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले परिवार के मुखिया पत्नी के साथ बाहर गए थे। घर पर नाबालिग बच्चे अकेले थे। इस दौरान आरोपी नाबालिग भाई ने घर में अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने नज़दीक के गांव के पास स्थित एक घर से आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया है जबकि आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

बड़ी बहन के साथ छोटे भाई ने किया दुष्कर्म
मामले की जांच अधिकारी ऊषा कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता(16) वर्ष आठवीं की छात्रा है जबकि आरोपी उसका भाई(12) वर्ष का  उससे छोटा है। परिवार में मां- बाप के अलावा पांच भाई- बहन हैं जिसमें से एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि आरोपी भाई ने तीन माह पहले और अभी कुछ दिन पहले 2 बार उसके साथ दुष्कर्म किया जिससे वो गर्भवती हो गयी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.